Rinku Singh
Rinku Singh

Rinku Singh: आईपीएल जब भी आता है तो कई ऐसे नए चहरे सामने लाता है जिनके टीम इंडिया में शामिल होने की उम्मीद हो. बता दें की, आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले में एक बार फिर रिंकू सिंह का जादू चला. KKR के कप्‍तान नीतीश राणा के साथ मिलकर रिंकू ने 99 रन की साझेदारी बनाई और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से जीत दिलाई. इसी के धोनी ने भी उनकी तारीफ की है.

Rinku Singh का चला जादू, मिला कैप्टन कूल का साथ

बता दें की, आईपीएल के इस सीजन में रिंकू सिंह (Rinku Singh) छाए हुए हैं. हर कोई उनको पसंद कर रहा है. वो बहुत ही शानदार पारियां खेल रहे हैं. इसी के साथ अब जितने भी सीनियर प्लेयर हैं वो भी उनकी तारीफ में उतर आए हैं. वैसे तो जब रिंकू ने KKR को जीत दिलाई तब पूरा मैदान खुशी से झूम उठा.

इसी मैच के बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने फेवरेट फिनिशर एमएस धोनी से मुलाकात की. जिसके बाद धोनी ने रिंकू सिंह को जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया. अब धोनी और रिंकू के विडियो और फोटो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इनको खूब पसंद भी कर रहे हैं.

रिंकू हैं भारत के फ्यूचर फिनिशर

वैसे तो रिंकू का जादू सभी के सर चढ़कर बोल रहा है. जब रिंकू का प्रदर्शन उनके फैन्स ने देखा और जब उन्होंने ने धोनी के साथ रिंकू को देखा तो अब वो उन्हें भारत का फ्यूचर फिनिशर बताने लगे हैं.

दरअसल, बीते मैच की अगर बात करे तो, कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. 33 रन पर ही नीतीश राणा की टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे. वैसे तो, केकेआर का चौथा विकेट 18वें ओवर में रिकू सिंह के रूप में तब गिरा जब उनकी जीत लगभग पक्‍की हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें मैच फिनिशर कहा जा रहा है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2022: रिंकू सिंह के नो बॉल पर आऊट होने से सोशल मीडिया में मचा बवाल, फैंस ने अंपायर की जमकर लगाई क्लास