रिकी पोंटिंग ने T20 विश्व कप को लेकर की भविष्यवाणी कहा, “अगर पाकिस्तान का यह खिलाड़ी नहीं चला तो जीतना बहुत मुश्किल”

एशिया कप के बाद T20 वर्ल्ड कप खेला जाना है एशिया की मेजबानी भले ही यूएई करे लेकिन t20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अबकी बार ऑस्ट्रेलिया करेगा। वही T20 वर्ल्ड कप को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बहुत बड़ा बयान दिया है रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान और भारत को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। रिकी पोंटिंग का यह बयान इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।
वही आपको बता दें पिछली बार 2021 में t20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले पाकिस्तान को हराया फिर उसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। इन दिनों रिकी पोंटिंग काफी छा गए हैं आइए जानते है रिकी पोंटिंग क्या भविष्यवाणी की है।
रिकी पोंटिंग ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग ने t20 वर्ल्ड कप में भारत को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि अबकी बार t20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। पिछले साल यूएई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था लेकिन इस बार फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इतना ही नहीं रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला अगर नहीं चला तो पाकिस्तान का जीत पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
पाकिस्तान का जीत पाना बहुत मुश्किल

रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगर बाबर नहीं खेल पाए तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान जीत पाएगा। मैंने उसे कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए करीब से देखा था। वह इस वक्त बेहद अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पिचों में बात करते हुए बताया है कि गेंदबाजों का प्रदर्शन कर पाना थोड़ा मुश्किल है अब की बार होने वाला है। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बहुत महत्वपूर्ण है हालांकि उनके गेंदबाजी बहुत अच्छे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका विकेट के साथ थोड़ी कठिन हो सकती है। जिसमें विकेट लेने में गेंदबाज उनकी मदद ना कर पाए।
Tags: न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, रिकी पोंटिग,