IPL 2022: विराट कोहली ने जिस खिलाड़ी को किया था टीम से बाहर, उसे 100 टेस्ट मैच खिलाना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

इस समय भारत में आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन के मैच चल रहे हैं. इस आर्टिकल में आज हम आईपीएल की मजबूत टीमों में शुमार दिल्ली कैपिटल्स के बारे में. दिल्ली की टीम अब तक चार मैच खेल चुकी है जिसमें टीम 2 ही मैच पाई है, 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने टीम के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ी बात कह दी है जानिए उन्होंने किस खिलाड़ी के बारे में कहा……
रिकी पोंटिंग बनाना चाहते हैं पृथ्वी शॉ को 100 टेस्ट खेलने वाला प्लेयर
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने एक पॉडकास्ट में पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इस पॉडकास्ट में पोंटिंग ने कहा कि वह एक बहुत ही टैलेंटेड प्लेयर है. वो इन्हें एक ऐसा खिलाड़ी बनाना चाहते हैं जो इंडियन टीम के लिए कम से कम 100 टेस्ट मैच सके.
इस पॉडकास्ट में उन्होंने आगे कहा कि जब वो पृथ्वी को खेलते हुए देखते हैं तो उन्हें लगता है की जैसे मेरे जितना बड़ा कोई खिलाड़ी खेल रहा हो. आगे उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ की काबिलियत हर कोई जानता है. अपने शुरुआती मैचों में ही वो अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. बीच के मैचों में इंजरी और खराब फिटनेस के कारण यह खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर हो गया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
अब तक ऐसा रहा है पृथ्वी शॉ का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का प्रदर्शन शानदार रहा है. इन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाया है इनके मौजूद फोरम को देखकर लगता है कि इस सीजन में इनके बल्ले से जमकर रन बरसेंगे और अपनी टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे. कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) के मार्गदर्शन में पृथ्वी का खेल और निखर कर सामने आ रहा है यही वजह है कि यह खिलाड़ी अब तक पाँच मैचों में अपनी टीम के लिए 160 रन बना चुका है.
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पृथ्वी शॉ, रिकी पोंटिग,