ऋचा घोष ने विमेंस टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को दिन में तारे दिखा दिए थे. पाकिस्तान से भारत को जीत दिलाने में ऋचा का बड़ा अहम किरदार था. ऋचा घोष को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में करोड़ों में ख़रीदा गया है. ऋचा स्टार बन कर उभरी हैं.
ऋचा घोष को विमेंस प्रीमियर लीग में इस टीम ने करोड़ों में ख़रीदा
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन इस वक़्त मुंबई में चल रहा है. ऋचा घोष को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में RCB ने ख़रीदा है. RCB ने काफ़ी महंगे प्लेयर्स को इस बार ख़रीदा है. ऋचा को 1 करोड़ 90 लाख में ख़रीदा गया है. ऋचा घोष पाकिस्तान को हराने के बाद से खूब सुर्ख़ियों में भी छाई हुईं थीं. इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वार्मअप मुकाबले में भी टीम इंडिया की बल्लेबाज ऋचा घोष ने क़माल कर दिया था.
ऋचा के अलावा RCB ने स्मृति मधाना को 3 करोड़ 40 लाख में ख़रीदा है. दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप को 1 करोड़ 50 लाख में ख़रीदा है. स्नेह राणा को 75 लाख में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा है. विमेंस प्रीमियर लीग में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जादू चला है.
भारतीय अंडर-19 टीम के इन खिलाड़ियों को भी WPL ऑक्शन में मिली है अच्छी-खासी रकम
भारतीय अंडर-19 टीम की खिलाड़ियों ने भी विमेंस प्रीमियर लीग में खूब कमाई की है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद से भारतीय अंडर-19 टीम की महिला खिलाड़ियों का कद और भी बढ़ गया है. भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा ऋचा घोष भी थीं.
दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज तितास साधु को 25 लाख में खरीदा है. अंडर-19 भारतीय महिला टीम की ही स्टार स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रूपये में ख़रीदा है.
ये भी पढ़ें: WPL 2023: स्मृति मंधाना को RCB ने इतने करोड़ में खरीद कर रच दिया इतिहास, मुंबई और दिल्ली के साथ हुई थी जंग
