IPL 2022, RCB vs SRH: केन विलियमसन ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, अगले मैच को लेकर दिया है बड़ा सकेंत

By Aditya tiwari On April 24th, 2022
IPL 2022, DC vs SRH: केन विलियमसन ने इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार, उमरान मलिक पर दिया बड़ा बयान

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 36वां मैच खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने- सामने नजर आयी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम 68 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से कर लिया. केन विलियमसन ने इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय दिया है.

केन विलियमसन ने दिया इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय

ipl 2022 rcb vs srh win 9 wicket

लगातार सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम ने 5वां मुकाबला जीता है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने कहा कि-

” हम लोगों ने अच्छी गेंदबाजी की और अच्छे कैच लपके, यह एक उत्कृष्ट प्रदर्शन था, लेकिन हमारे लिए यह अगली चुनौती के लिए तैयारी है. इस सीजन में गेंद काफी ज्यादा स्विंग कर रही है, इसलिए हम पावरप्ले में विकेट लेते रहे हैं. मार्को मैदान के बाहर हमेशा हंसता रहता है, लेकिन वह बहुत अच्छे से फोकस करता है. उसके पास ऐसा करने का कौशल है, वह हमारे लिए एक वास्तविक अच्छा गेंदबाज है. उनके साथ थोड़ी बातचीत हुई, वह (अभिषेक) शानदार ढंग से गेंद को टाइम कर रहे हैं. आगे कुछ चुनौतियाँ आ रही हैं, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.”

पॉइटंस टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद ने किया खेल

ipl-2022-rcb-vs-srh points table

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके कारण आरसीबी (RCB) की टीम मात्र 68 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने 28 गेंदो पर 47 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 9 विकेट से मैच जीत लिया. जिसके कारण उनकी टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 2 पर पंहुच गई है.

Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version