RCB vs PBKS, STAT REPORT: इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, हारे हुए मैच में विराट कोहली ने रच दिया एक नया इतिहास

By Aditya tiwari On March 28th, 2022

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का तीसरा मुकाबला खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेल रही थी. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए. जिसे पंजाब किंग्स ने 5 विकेट गंवा कर पा लिया. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड बने, तो वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इतिहास रच दिया.

यहाँ पर देखें मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने रच दिया एक नया इतिहास

विराट कोहली

1. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने मैदान पर उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. वो आईपीएल में 200 पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने ये कारनामा किया हुआ है.

2. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 88 रन बनाकर अपने आईपीएल करियर में 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

3. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने एक ही टीम के लिए 200 आईपीएल पारियां खेली हैं.

4. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने आज 7 छक्के जड़कर अपने आईपीएल करियर में 100 छक्को का आकड़ा पार कर लिया.

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर

5. डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज 11 सालों के बाद आईपीएल मैच खेला जा रहा है. इससे पहले मैच 2011 में खेला गया था.

6. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने आज 3 चौके लगातार अपने आईपीएल करियर में 400 चौके पूरे कर लिए हैं.

7. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं. जिसमें पंजाब किंग्स ने 15 तो वहीं आरसीबी (RCB) ने 13 मैच अपने नाम किया है.

8. फाफ डू प्लेसिस ने आज अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक लगाया है.

रॉयल चैलेंजेर्स बंगलौर

9. फाफ डू प्लेसिस ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना 8वां अर्धशतक लगाया है.

10. आईपीएल 2022 का पहला 200 रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGLOR) की टीम ने बनाया है.

Tags: पंजाब किंग्स, फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,