IPL 2022, RCB vs PBKS: आरसीबी के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने जड़ा जानलेवा छक्का, फैन्स हुए तौबा-तौबा वीडियो वायरल
IPL 2022, RCB vs PBKS: आरसीबी के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने जड़ा जानलेवा छक्का, फैन्स हुए तौबा-तौबा वीडियो वायरल

आईपीएल 2022 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के बीच 13 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला गया था।  बैंगलोर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESIS) ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS)  ने बोर्ड पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। आरसीबी सिर्फ 155 रन ही बना पायी और यह मुकाबला 54 रनों से हार गयी। आरसीबी के खिलाड़ी रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) का कल के मैच का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक जानलेवा छक्का मार रहे है।

आरसीबी के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार के छक्के से फैन्स बाल-बाल बचे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का मुकाबला कल खेला जा रहा था पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर 210 रनों का लक्ष्य बैंगलोर को दिया था। दबाव में उतरी बैंगलोर तेज़ी से अपना विकेट खोती चली गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने अपनी टीम को चेस करने में मदद की पर वो 26 के स्कोर पर ही आऊट हो गए। कल के मैच में रजत पाटीदार ने एक छक्का जड़ा था जो बहुत जानलेवा साबित हुआ जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेड़ी से वायरल हो रहा है। उनके इस छक्के से एक बुजुर्ग बाल-बाल बचते दिखे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार 9वें ओवर में पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ हरप्रीत बरार का सामना कर रहे थे। हरप्रीत ने पहली दो गेंद में सिर्फ 2 रन दिए थे। रजत गेंद को हवाई यात्रा में भेजने के लिए बेताब थे। हरप्रीत ने चौथी गेंद डाली और रजत पाटीदार ने इसे सीधे लॉंग ऑन की दिशा में ऊपर से एक छक्का मारा यह गेंद सीधे स्टैंड में बैठे एक बुजुर्ग के सिर पर लगी। दिल को ठंडक पहुंचने वाली बात यह थी कि बुजुर्ग को ज्यादा चोट नहीं लगी।

पाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 मैचों में 7 जीत के साथ पाइंट्स देबल में चौथे पायदान पर है। बैंगलोर के पिछले मुकाबले में हार से प्लेऑफ की रेस उनके लिए मुश्किल हो गयी है। आरसीबी के पास अब सिर्फ एक मुकाबले बचे है जिसे वो टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के साथ खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यह मुकाबला बहुत बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा। इस से ही बैंगलोर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दूसरे टीमों के विरूध्द खड़ी हो पाएगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *