आईपीएल 2022 (IPL 2022) का तीसरा मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) की टीम आमने-सामने थी. मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से कर लिया.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिया था 206 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम के लिए अनुज रावत (ANUJ RAWAT) ने 21 रन बनाए तो वहीं कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 56 गेंदो पर 88 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 7 छक्के नजकर आ रहे हैं. पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी मैच में 41 रनों की बेहद अहम पारी खेली.
कोहली ने भी बल्ले के कमाल के शॉट जड़े. अंत में दिनेश कार्तिक ने भी मात्र 14 गेंदो में ही 32 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 205 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. अन्य गेंदबाजो का साथ इन दोनों गेंदबाजो को नहीं मिल पाया. जिसका फायदा आरसीबी (RCB) ने उठाया.
पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने 24 गेदों में ही 32 रनों की पारी खेली. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने भी 29 गेंदो पर 43 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम को बहुत ज्यादा अच्छी शुरूआत मिली है. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर भानुका राजपाक्षा ने 22 गेंदो में ही 43 रनों की शानदार पारी खेली.
वहीं लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने भी 19 रन बनाए. ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) ने अंत में 25 रन बनाए. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. शानदार गेंदबाजी करने वाले शाहबाज अहमद से फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने गेंदबाजी नहीं कराई, जो टीम के हार का कारण बन गया.

Leave a Reply