IPL 2022, RCB vs LSG: मैन ऑफ द मैच फाफ डू प्लेसिस ने खुद को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, बताया अगला सुपरस्टार

फाफ डू प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 31वां मैच खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ  केएल राहुल (KL RAHUL)  ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 18 रनों से मैच हार गई. फाफ डू प्लेसिस ने इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय दिया है.

फाफ डू प्लेसिस ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 96 रन बनाए, जिसके कारण वो मैन ऑफ द मैच बने. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में डू प्लेसिस ने कहा कि-

“ इस मैदान की प्रकृति के कारण, आप बहुत अधिक 2s दौड़ते हैं और अंत में, यह थका देने वाला हो सकता है. मैं कई बार 96, और 97 पर आउट हुआ हूं, इसलिए उम्मीद है कि शतक जल्दी आएगा. हमें पारी को स्थिर करने और फिर दूसरे छोर पर किसी की जरूरत थी. आज, आभारी हूं कि मैं यह कर सका.”

उन्होंने आगे कहा कि-

” यह महत्वपूर्ण है कि मैं बल्लेबाजी के अपने तरीके का पालन करने में सक्षम हूं. अगर आपने बड़ी बाउंड्री तक विकेट में धीमी गति से गेंदबाजी की, तो ऐसा कभी नहीं लगा कि आपके पास उस बाउंड्री को पार करने के लिए पर्याप्त शक्ति है. मैं थक गया था, लेकिन फिर भी उम्मीद कर रहा था कि मैं अंत में कुछ हिट कर सकूं.”

दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल के बारें में बोले फाफ डू प्लेसिस

फाफ डू प्लेसिस ने रच दिया एक नया इतिहास, इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
rcb-vs-lsg-faf du plessis hit

मैच फिनिशर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और डेथ गेंदबाज हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की तारीफ करते हुए कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने कहा कि-

“ पारी की शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिली और उन्होंने हमें परेशानी में डाला लेकिन हमें रास्ता मिल गया. हमारे गेंदबाज  योजनाओं पर टिके रहे और जब आप इस तरह के मैदान पर ऐसा करते हैं तो यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होता है. हमें सिर्फ अपनी ताकत पर काम करने की जरूरत है और हम वास्तव में कुछ चीजों में बेहतर हो सकते हैं. लगातार बल्लेबाजी करने के लिए एक आदमी की जरूरत है, लेकिन हमारे पास ऐसा अक्सर नहीं होता है.”

डू प्लेसिस ने आगे कहा कि-

” डीके ने हमें काफी बचाया है, उम्मीद है कि आज का दिन उस दिशा में एक कदम है. पिछले दो मैचों से पहले, यह (डेथ बॉलिंग) चिंता का विषय था क्योंकि हम उन क्षेत्रों में हिट हो रहे थे जो हमें नहीं करने चाहिए थे. लेकिन पिछले दो मैचों में हम वहां पहुंच गए हैं जहां हम चाहते थे. हर्षल असाधारण रहे हैं, उनके लिए देखें, वह बाकी सीज़न के लिए भी खास होने जा रहे हैं.”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *