IPL 2022, RCB vs LSG, STAT: इस मैच में बने 11 रिकॉर्ड, विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, तो फाफ डू प्लेसिस ने रचा इतिहास

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 31वां मैच खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 18 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. वहीं फाफ डू प्लेसिस ने मैच में रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.
इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, फाफ डू प्लेसिस ने रच दिया इतिहास
1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजांयट की टीम पहली बार आईपीएल में आमने-सामने आई. जिसमें आरसीबी (RCB) की टीम ने बढ़त बना ली.
2. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 50वां अर्धशतक जड़ दिया है.
3. हर्षल पटेल ने आज 2 विकेट लेकर आरसीबी के लिए 72 विकेट अपने नाम किया. उन्होंने विनय कुमार को पीछे छोड़ दिया है. अब उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ही हैं, जिन्होंने 139 विकेट हासिल किया था.
4. फाफ डू प्लेसिस ने आज आईपीएल में 24वां अर्धशतक लगाया है.
5. ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 350 मुकाबला खेला है.
6. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 11 चौके लगाकर टी20 क्रिकेट में 650 चौके पूरे कर लिए हैं.
7. केएल राहुल ने आज 23 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं.
8. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने आज आईपीएल में अपनी 100वीं पारी खेली है.
9. मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) ने आज 1 विकेट लेकर आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं.
10. जोश हेजलवुड ने आज 4 विकेट लेकर 25 रन दिया. जो उनका आईपीएल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
11. विराट कोहली आईपीएल में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं.
Tags: फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपरजांयट, विराट कोहली,