IPL 2022, RCB vs DC: केएल राहुल और कुलदीप यादव ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में किया फेरबदल, लखनऊ के खिलाड़ियो का दबदबा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और मजेदार हो गई है.
केएल राहुल ऑरेंज कैप की रेस में पहुंचे जोस बटलर के करीब

ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) का जलवा अभी भी बरकरार है. इन्होंने अब तक 5 मैचों में 272 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर अब पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) पहुँच गए हैं. इन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) नजर आ रहे हैं.
जिन्होंने अब 5 मैच में 207 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. अब तक उन्होंने 6 मैच में 235 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के क्विटंन डी कॉक नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 212 रन बनाए हैं.
युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप की रेस में टक्कर दे रहे हैं कुलदीप यादव

kuldeep-yadav-ipl 2022 PTOM KKR vs DC
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 12 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 5 पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के टी नटराजन ने अब तक 11 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 11 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 4 पर 11 विकेटो के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा हैं. 11 विकेटो के साथ अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान पर्पल कैप की रेस में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं.
Tags: कुलदीप यादव, केएल राहुल, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजांयट,