रवींद्र जडेजा ने शिवम दूबे और उथप्पा को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

IPL 2022, RCB vs CSK: रवींद्र जडेजा ने पहली जीत दर्ज करने के बाद शिवम दूबे और उथप्पा को नहीं बल्कि इन्हें दिया पूरा श्रेय

IPL 2022, PBKS vs CSK: रवींद्र जडेजा सीजन में छठे हार के बाद बना रहे हैं बहाना, इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) आमने- सामने थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गयी. रवींद्र जडेजा ने जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रवींद्र जडेजा ने पत्नी को समर्पित किया बतौर कप्तान पहली जीत

rcb-vs-csk ravindra jadeja dhoni

बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने के बाद रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने इसे अपनी पत्नी को समर्पित किया है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में जडेजा ने कहा कि-

“ सबसे पहले, कप्तान के रूप में यह पहली जीत है. मैं अपनी पत्नी और टीम को भी समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि पहली जीत हमेशा खास होती है. पिछले चार मैचों में हम सीमा पार नहीं कर सके. लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छे आए. बल्लेबाजी इकाई के तौर पर सभी ने अच्छा काम किया. रोबी (रोबिन उथप्पा) और शिवम ने शानदार बल्लेबाजी की. गेंदबाजों ने भी गेंद से योगदान दिया. हमारे प्रबंधन ने मुझ पर दबाव नहीं डाला, वे काफी रिलेक्स हैं, वे हमेशा मेरे पास आते हैं और प्रेरित करते हैं.”

महेंद्र सिंह धोनी के बारें में बोले कप्तान रवींद्र जडेजा

MS DHONI CSK IPL 2022 RAVINDRA JADEJA

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को सफलता का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने कहा कि-

“ एक कप्तान के तौर पर मैं अब भी सीनियर खिलाड़ियों के दिमाग को चुन रहा हूं. माही भाई हैं, मैं हमेशा उनके पास जाता हूं और चर्चा करता हूं. एक नई भूमिका में ढलते हुए, चीजों को आगे बढ़ने में समय लगेगा. मैं अभी भी सीख रहा हूं और हर खेल के साथ बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं. हमारे ड्रेसिंग रूम में काफी अनुभव है. अनुभव काम आता है, हम जल्दी नहीं घबराते. हम खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं, हमने खुद को बैक किया है और हम सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हम कड़ी मेहनत करने की कोशिश करेंगे, हमें मोमेंटम मिला है, हम कोशिश करेंगे और मोमेंटम को जारी रखेंगे.”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version