ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शिवम दूबे और वानिंदू हसरंगा ने बदला खेल

IPL 2022, RCB vs CSK: शिवम दूबे और वानिंदु हसरंगा ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

शिवम दूबे और वानिंदु हसरंगा ने बदला ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 22वां मुकाबला खेला गया. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नहीं कर सकी और 23 रनों से मैच हार गयी. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी रोमांचक हो गई हैं.

शिवम दूबे ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर को दे रहे हैं चुनौती

rcb-vs-csk-stat SHIVAM ROBIN PAIR

ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक 4 मैचों में 218 रन ही बनाए हैं. दूसरे नंबर पर अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब 5 मैच में 207 रन बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 5 पर अब गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) 187 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान क्विटंन डी कॉक नंबर 4 पर 188 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 3 पर मौजूदा समय में सीएसके के रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 194 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में पंहुचे वानिंदु हसरंगा

ipl-2022-yuzvendra-CHAHAL RECORDS

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अब नंबर 2 पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 10 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि 5वें नंबर पर अब सनराइडर्स हैदराबाद के टी नटराजन 8 विकेट के साथ पंहुच गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 पर अब राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) नजर आ रहे हैं.

जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. उन्होंने अब तक 11 विकेट लिए हैं. नंबर 4 पर अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 10 विकेट हासिल किए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 10 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version