IPL 2022: 3 कारण क्यो इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीत सकती है आईपीएल का खिताब, विराट कोहली उठायेंगे ट्रॉफी

आईपीएल के अब तक 14 सीजन खेले गए हैं. जिसमें से 11 सीजन तो मात्र 3 टीमों ने ही जीते हैं. जिसके कारण ही अब तक कुछ टीमें ऐसी रही है, जो खिताब के लिए तरस रही हैं. इन टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का नाम भी शामिल है. जिसके कप्तानी लंबे समय तक दिग्गज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने भी की है.
भले ही इस सीजन वो कप्तानी नहीं करेंगे, लेकिन वो कप्तान की मदद करते हुए नजर आयेंगे. मेगा नीलामी (MEGA AUCTION) के बाद ये टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. जिसके कारण कहा जा रहा है कि इस बार ये टीम खिताब अपने नाम कर सकती है. विराट कोहली अब आईपीएल ट्रॉफी (IPL TROPHY) उठा सकते हैं.
1. बल्लेबाजी में नजर आ रहा है अनुभव

आरसीबी (RCB) की आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम को देखें तो कई अनुभवी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इस सीजन सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. जहाँ पर उनका साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) देते हुए नजर हैं.
वहीं मध्यक्रम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) भी नजर आ रहे हैं. वहीं युवा बल्लेबाजों की बात करें तो अनुज रावत (ANUJ RAWAT) और फिन एलन भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही इस टीम की बल्लेबाजी में वो दम नजर आ रहा है जो टीम को खिताब दिला सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास युवा जोश और अनुभव दोनों उपलब्ध हैं.
2. गेंदबाजी में नजर आ रही विविधिता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की बल्लेबाजी हमेशा से ही मजबूत नजर आती थी, लेकिन उनकी गेंदबाजी में समस्या देखने को मिलती थी. इस सीजन में आरसीबी (RCB) की गेंदबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है. जहाँ पर जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD), जेसन बेहरनडॉर्फ और मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) के पास गति के साथ विविधिता नजर आती है.
ये तीनों ही शुरूआती ओवरों के साथ ही साथ डेथ ओवरो में भी खतरनाक दिखते हैं. आकाश दीप (AKASH DEEP) जैसा घरेलू क्रिकेट का स्टार भी नजर आता है. सुयश प्रभूदेसाई के पास भी अनुभव नजर आता है. वहीं टीम में चामा मिलिंद और अनीश्वर गौतम के साथ सिद्धार्थ कौल (SIDDARTH KAUL) भी नजर आ रहे हैं. जो टीम की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं.
3. RCB में ऑलरांउडर खिलाड़ियो की है भरमार

टी20 क्रिकेट में ऑलरांउडर खिलाड़ियो की भरमार किसी भी टीम को मजबूती प्रदान करती है. आरसीबी (RCB) के पास इस सीजन में कई अच्छे ऑलरांउडर नजर आ रहे हैं. जिसमें ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL), शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHAMED), हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और वानिंदु हसरंगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.
जबकि इनके बैकअप खिलाड़ियो की ओर नजर डालें तो डेविड विली (DAVID WILLEY) , महिपाल लोमरोर, शेरफेन रडरफोर्ड, कर्ण शर्मा (KARN SHARMA) नजर आ रहे हैं. जो किसी भी टीम को खिताब दिलाने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में अगर कहें तो 5 ऑलरांउडर खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नजर आने वाले हैं. जिसके कारण ही कहा जा रहा है कि आरसीबी (RCB) की टीम ये आईपीएल सीजन जीत सकती है.
Tags: आईपीएल 2022, फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,
