रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर सीट जीतकर बनी MLA, पति के मुकाबले सलाना करती हैं इतनी कमाई

रवींद्र जडेजा: गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसका नतीजा आज आना है. आज गुजरात चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है. चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आकड़ो के अनुसार बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. इन आकड़ों से एक बात तो साफ है की गुजरात में सरकार तो भाजपा की ही बननी है. गुजरात के जामनगर सीट से बीजेपी की ओर से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा खड़ी थी और उन्होंने जीत हासिल कर ली है.
रिबावा ने जीता जामनगर सीट
भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबावा जडेजा को भाजपा की ओर से गुजरात के जामनगर की सीट में जीत हासिल कर ली है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो रिवाबा अभी तक 50, 456 के बड़े डिफेंस के साथ आगे चल रही हैं. वहीं उन्हें अब आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के ऊपर जीत हासिल कर ली है. रिवाबा जडेजा की इस जीत के पीछे सांसे बड़ा हाथ जडेजा का है. जडेजा की फैन फॉलोइंग ने रिवाबा को जीत दिलाई है. रिवाबा अब जल्द गुजरात के विधानसभा में नजर आएंगी.
कितना है जडेजा का नेटवर्थ
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा हाल में गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर सीट से जीत चुकी हैं. वहीं क्रिकेटर जडेजा फिलहाल भारतीय टीम से तो दूर चल रहे हैं जिसका कारण उनकी इंजरी है. रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार जम कर भाग ले रहे थे. रवींद्र जडेजा बेहद अमीर हैं उनकी सालाना कमाई की बात करें तो वो करीबन 16 करोड़ रूपये से भी अधिक है.
उनकी नेटवर्थ में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ौतरी हुई है. उनकी इनकम के साथ साथ उनके प्रदर्शन में भी उछाल आया है. अभी के समय में उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीबन 13 मिलियन डॉलर है. चुनाव आयोग में हलफनामा जारी हुआ था जिसमें रवींद्र जडेजा की चल अचल संपत्ति के बारे में पता चला था. उनकी कुल चल अचल संपत्ति 70 करोड़ की है.
घुड़सवारी और तलवारबाजी का शौक
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को क्रिकेट के अलावा तलवारबाजी और घुड़सवारी का बहुत ज्यादा शौक है. जडेजा को कई बार मैच में अर्धशतकीय या शतकीय पारी जड़ने के बाद बल्ले को तलवार की तरह नचाते देखा गया है. इतना ही नहीं रवींद्र जडेजा ने तो अपनी शादी में भी तलवारबाजी कर दिखाया था. वहीं रवींद्र जडेजा को कई बार अपने फॉर्म हाउस में घुड़सवारी करते रहते हैं.
Tags: रवींद्र जडेजा, रिबावा जडेजा,