जीत की दौड़ में शामिल होने वाले Ravindra Jadeja , आज चलने को भी हो रहे परेशान, सामने आया वीडियो

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और उनके फैंस को t20 वर्ल्ड कप के पहले ही बड़ा झटका लग गया,जब वह एक ही वैश्विक टूर्नामेंट में चोट की वजह से बाहर हो गए। गुजरात का दिग्गज खिलाड़ी अब रिकवरी कर रहा है। जडेजा ने अपना एक वीडियो शेयर किया, यहां जड़ेजा धीरे धीरे चलते दिखाई दे रहे हैं। देखने में ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो जिम या वर्कआउट एरिया का है।
एशिया कप 2022 में लगी थी चोट
View this post on Instagram
जडेजा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह धीरे-धीरे चलने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में वह सफेद कैजुअल टी- शर्ट के साथ ब्लैक हॉफ पैंट पहने हुए हैं। इस दौरान उनके दाएं घुटने में बैंडेज भी लगा हुआ नजर आ रहा है। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एशिया 2022 के शुरुआती मैच खेले थे, जिसके बाद उनको चोट लग गई थी और वह वापस लौट आए थे।
फैंस ने कहा जल्दी आओ
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के इस वीडियो को देखकर फैन बहुत भावुक हो रहे हैं और उनकी जल्दी ही ठीक होने की और मैदान में लौटने की दुआ भी कर रहे हैं। उनके कई प्रशंसकों ने उनको चैंपियन बताया। काशिफ, विपिन ठाकुर जैसे बहुत संयोजक ने उनके मैदान पर वापसी की तारीख भी पूछी।
फिलहाल इस समय बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। घुटने की हाल ही में उनके सर्जरी हुई है। इसी चोट के कारण वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हैं। बुधवार के अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली t20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी वह नहीं है।
Tags: टी20 विश्व कप, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रवींद्र जडेजा,