रवींद्र जडेजा ने गौतम गंभीर के बयान का दिया करारा जवाब, अक्षर पटेल से तुलना पर बुरी तरह से भड़के

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा: नए साल शुरुआत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की इस साल के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. साल 2023 भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होना वाला है. साल 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा. भारतीय टीम ने आज से 10 साल पहले साल 2013 में वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था और सबसे रोमांचक बात ये है की उस साल भी टूर्नामेंट भारत में ही खेला गया था. इस साल भी टूर्नामेंट भारत की जमीन पर ही खेला जाएगा और भारतीय टीम की निगाहें बेशक खिताब अपने नाम करने पर होगी.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल जो खड़ा हो रहा है वो है भारतीय स्क्वाड को लेकर. इसी को देखते हुए कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने अपनी अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. इन्हीं में से एक हैं गौतम गंभीर जिन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन बताई है. लेकिन इस बार फिर गंभीर अपने किसी बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी बात पर भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा तक ने अपना रिएक्शन दे दिया है.

गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी हाल में आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय स्क्वाड के बारे में बात करते हुए बयान दिया है. उन्होंने ये बयान स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट करते वक्त दिया. गौतम गंभीर ने कहा,

‘वह विश्व कप में 4 स्पिनर्स को देखना पसंद करेंगे. इरफान पठान, संजय माजरेकर और जतिन सप्रू ने गौतम गंभीर से चहल के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा वह वनडे विश्व कप टीम में चहल की जगह कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को देखना चाहेंगे. गंभीर ने कहा, ‘मैं रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को रखूंगा क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है.’

जडेजा ने दिया गौतम गंभीर की बात पर रिएक्शन

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर के द्वारा उन्हें लेकर दिए गए बयान का जवाब दिया है. गौतम गंभीर ने जब अपनी बात में रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका देने की बात कही तो इसके जवाब में रवींद्र जडेजा ने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी.

गौतम गंभीर की इस बात ने सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. रवींद्र जडेजा के फैंस ने उन्हें हर जगह टैग करते हुए उनसे गंभीर की बात पर अपना रिएक्शन अपना मत रखने को कहा. इस बात पर जडेजा ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कुछ मत कहो बस मुस्कुराओ.’ इस स्टेटमेंट के साथ रवींद्र जडेजा ने ना किसी को टैग किया न ही किसी का नाम लिया.

अक्षर पटेल का फाॅर्म है शानदार

भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पिछले लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उनके बाहर होने के पीछे की वजह उनकी चोट है जो उन्हें एशिया कप 2022 में लगी थी. चोट इतनी गंभीर थी की जडेजा इसके बाद हुए सभी मुकाबलों से बाहर ही नजर आए.

ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम युवा खिलाड़ी अक्षर पटेल को टीम का हिस्सा बनाया गया था. अक्षर पटेल का हालिया फॉर्म अच्छा बना हुआ है, वहीं हाल में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में अक्षर पटेल ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था.