IPL 2022: रविन्द्र जडेजा ने चेन्नई सुुपर किंग्स टीम की कप्तानी संभालने के बाद कही चौकाने वाली बात, बोले मुझे कोई टेंशन नहीं

महेंद्र सिंह धोनी

रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे कप्तान होंगे. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) और सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने सीएसके (CSK) के लिए कप्तानी की है.आईपीएल 2022 (IPL 2022) इसी हफ्ते शनिवार की शाम 7:30 बजे वानखेड़े मैदान पर खेला जाना है, उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ घंटों पहले आईपीएल में कप्तानी न करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय ने सभी को हैरत में डाल दिया है. आपको बता दें कि माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है.

रविन्द्र जडेजा ने कहा कोई फिक्र की बात नहीं

रविन्द्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स(CHENNAI SUPER KINGS) का कप्तान बनते ही रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने अपने प्रैक्टिस के दौरान कहा कि-

“मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ, मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है. माही भाई ने बहुत बड़ी विरासत छोड़ी है और मुझे इस विरासत को सँभालते हुए आगे ले जाना है.हालांकि मैं दबाव नहीं महसूस कर रहा हूँ क्योंकि धोनी आज भी टीम का हिस्सा हैं और मैं जानता हूँ माही भाई मेरे साथ हैं, इसलिए मुझे किसी भी तरह की फिक्र करने की कोई जरुरत नहीं है. मेरे मन में कोई भी सवाल होता है तो मैं धोनी भाई के पास जाता हूँ. इसलिए मुझे कोई चिंता नहीं है. आप लोगों ने इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया.”

रविन्द्र जडेजा पर चेन्नई सुपर किंग्स को भरोसा

रविन्द्र जडेजा

बात हो किसी भी फॉर्मेट की रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) हर फॉर्मेट में खलने वाले भारतीय क्रिकेटर है. उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन (KASHI VISHVANATHAN) ने जडेजा को बधाई देते हुए कहा है कि-

” रविन्द्र जडेजा टीम की संस्कृति को समझते है, धोनी का मार्गदर्शन उनके साथ है, जडेजा इस समय अपने करियर के स्वर्ण काल में है. मुझे पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

रविन्द्र जडेजा ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 200 मैच खेले है जहाँ 27.11 की औसत से 2386 रन बनाए है, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 200 मैचों में 127 विकेट झटके है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *