रविन्द्र जडेजा(RAVINDRA JADEJA) आईपीएल 2022 (IPL 2022)  के  इस नये सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे. अब आईपीएल शुरू होने में  महज़ 12 घंटे के आस पास का वक्त बाकी है. वहीं कयास लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है.धोनी ने सीएसके (CSK) की कमान अब रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को सौंप दी है.

जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने कोई अचानक कप्तान नहीं बना दिया है. अगर हम सतही नजर से देखे तो ये फैसला चौंकाने वाला मालूम पड़ता है, लेकिन अगर थोड़ा गहरे में जाकर देखें तो पाएंगे कि इसकी तैयारी काफी दिन पहले से चल रही थी.

वीडियो में दिखा, पहले से चल रही थी रविन्द्र जडेजा को कप्तान बनाने की तैयारी

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) प्रैक्टिस के दौरान अपने टीम के साथ खिलाड़ियों के साथ बात करते नजर आ रहे हैं. जहाँ रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD),अम्बाती रायडू (AMBATI RAYUDU), रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के साथ और भी कुछ खिलाड़ी दिखाई दे रहे है.

आप साफ तौर पर देख सकते है कि धोनी वीडियो में अम्बाती रायडू, ऋतुराज और जडेजा को किस तरह समझा रहे है, उन्हें हर एक परिस्थिति के लिए तैयार कर रहे है. जडेजा के साथ नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने लम्बे अनुभव को साझा कर रहे है. रविन्द्र जडेजा को इस तरह से तैयार करना साफ बता रहा है कि धोनी काफी पहले से जडेजा को चेन्नई सुपर किग्स की कप्तानी के लिए तैयार कर रहे थे ..

यहाँ पर देखें वीडियो:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *