IND vs SL, STATS: पहले टेस्ट में बने 17 बड़े रिकॉर्ड्स, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

By Aditya tiwari On March 6th, 2022
रोहित शर्मा

मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के नाबाद 175 रनों की मदद से भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया. जिसके बाद श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 174 रन तो वहीं दूसरी पारी में 178 रन ही बना पाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने इस मैच को पारी और 222 रनों से जीत लिया. इस मैच मेंं कुल 17 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. जिसके बाद रविंद्र जडेजा और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने मैच में रिकॉर्डस की झड़ी लगा दी.

यहाँ पर देखें मोहाली टेस्ट मैच में बने 17 बड़े रिकॉर्ड्स, रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास

1. रविंद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

2. 8/574 रन ये मोहाली में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है. इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 416 रन का रहा है.

3. रविंद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है.

4. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) दूसरे भारतीय ऑलरांउडर बन गए हैं, जिन्होंने 5 हजार रन बनाने के साथ 400 से ज्यादा विकेट अपने नाम किया है.

5. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) पहले बल्लेबाज बने हैं जो नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने के बाद भी एक पारी में 3 बार शतकीय साझेदारी की है.

6. टेस्ट क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों के बीच 45 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें 21 मैच में भारतीय टीम ने जीता है तो वहीं श्रीलंका ने मात्र 7 मैच जीते हैं. इस बीच 17 मैच ड्रॉ रहे हैं.

7. रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 6 विकेट लेकर दिग्गज कपिल देव के 434 विकेट के आकड़े को पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम अब 436 विकेट हो गए हैं. जिसके कारण वो टॉप 10 विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

8. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इस मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला. वो ऐसा करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

9. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच जीत लिया है.

10. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने इस मैच में 5 चौके लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 900 चौके पूरे कर लिए हैं.

11. रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 35वें खिलाड़ी बन गए हैं.

12. दिग्गज विराट कोहली ने इस मैच में अपने 8 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

13. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ये  कारनामा कर चुके हैं.

14. श्रीलंका ने एक दिन के खेल में सर्वाधिक विकेट गंवाए
16 बनाम साउथ अफ्रीका- जोबर्ग 2017
16 बनाम भारत मोहाली 2022*
15 बनाम भारत बेंगलुरु 1994

15. श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पारी हार
पारी और 239 रन बनाम भारत नागपुर 2017
पारी और 229 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2001
पारी और 222 रन बनाम भारत मोहाली 2022*
पारी और 208 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलंबो एसएससी 1993

16. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट मैच बतौर कप्तान जीता है. उनसे पहले पॉली उमरीगर ने ऐसा किया है.

17. एक पारी में 150+ रन बनाना और टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेना
वीनू मांकड़ (184 और 5/196) बनाम इंग्लैंड 1952
डेनिस एटकिंसन (219 और 5/56) बनाम ऑस्ट्रेलिया 1955
पोली उमरीगर (172* और 5/107) बनाम वेस्टइंडीज़ 1962
गैरी सोबर्स (174 और 5/41) बनाम इंग्लैंड 1966
मुश्ताक मोहम्मद (201 और 5/49) बनाम न्यूजीलैंड 1973
रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) (175* और 5/41) बनाम श्रीलंका 2022

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version