IPL 2022: रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान, बताया क्यों हो रहे हैं लगातार फेल

By Aditya tiwari On April 9th, 2022

विगत चार बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में  खराब रहा है. यही वजह है कि टीम को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक एक भी जीत नहीं मिल पाई है। धोनी के कप्तानी पद छोड़ने पर टीम ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नया कप्तान बनाया. बतौर कप्तान जडेजा अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट की चिंताएँ अब बढ़ने लगी हैं. चेन्नई की टीम अगर आगे जाना चाहती है तो आगे के मैच में उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी.

कप्तान जडेजा पर उठने लगी हैं उँगलियां

PBKS vs CSK RAVINDRA JADEJA LOSE

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में आलोचकों ने जडेजा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है.  पहले क्रिकेटर हरभजन ने खरी खोटी सुनाई और अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी नसीहत दे डाली.

रवि शास्त्री ने जडेजा की कप्तानी को लेकर कहा कि वो निडर होकर कप्तानी नहीं कर पा रहे हैं. उनके मैदान पर उनके हाव भाव से लग रहा कि जैसे वो कप्तानी करते हुए हिचकिचा रहे हों. अगर टीम को आगे के मैचों में जीत हासिल करनी है तो जडेजा को आगे बढ़कर हिम्मत के साथ टीम की कमान संभालनी होगी.

क्या रवींद्र जडेजा आज के मैच में दिखा पाएंगे अपना दम ?

आईपीएल के इस सीजन में बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूपों में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) फिसड्डी साबित हुए हैं. अबतक खेले गए तीन मैचों में कुल 43 रन ही बनाए हैं, एक मैच में तो अपना खाता तक  नहीं खोल पाए.

चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 4 मैच हार चुकी है और पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर आ गई है. अगले मैच कप्तान जडेजा के लिए बेहद अहम है. जहां एक तरह उन्हें बल्लेबाज के रूप में रन बनाने हैं वहीं टीम के कप्तान होने के कारण हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना है. आज देखना होगा कि चार बार की चैंपियन रह चुकी यह टीम इस सीजन में अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ पाती है या नहीं.

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा,
Exit mobile version