रविंद्र जडेजा

मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का दबदबा नजर आ रहा है. पहले 2 दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद तीसरे दिन का पहला सेशन भी अपने नाम कर लिया है. जहाँ श्रीलंका की टीम को पहली पारी में मात्र 174 रनों पर ऑलआउट कर दिया. जिससे भारतीय टीम को पहली पारी में 400 रनों की बढ़त मिली. सोशल मीडिया पर जहाँ रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का जलवा बरकरार रहा जबकि श्रीलंका टीम (SRI LANKA TEAM) जमकर ट्रोल हुई.

रविंद्र जडेजा का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, श्रीलंका जमकर हुई ट्रोल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 108 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. तीसरा दिन भी श्रीलंका के लिए बेहद खराब रहा है. प्रथुम निसंका (PATHUM NISSANKA) ने जहाँ पर भले ही नाबाद 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 174 रनों की स्कोर पर ऑलआउट हो गई. चरित असलंका भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आसानी से 400 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

भारत के लिए रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 5 विकेट अपने नाम किया तो वहीं जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 2-2 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद शमी ने 1 विकेट हासिल किया. फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका 10 रनों पर 1 विकेट गंवा चुकी है. अश्विन ने वो एकमात्र विकेट अपने नाम किया है. सोशल मीडिया पर सर जडेजा का जलवा रहा तो वहीं श्रीलंका जमकर ट्रोल हुई.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/_aman15_/status/1500346417273257984?s=20&t=4OK7d44-VUNmnylUzE67Ag

https://twitter.com/ikpsgill1/status/1500346879577505795?s=20&t=4OK7d44-VUNmnylUzE67Ag

https://twitter.com/ArJuNrAo2000/status/1500346844492169217?s=20&t=4OK7d44-VUNmnylUzE67Ag

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *