रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का मोहाली टेस्ट मैच में जादू देखने को मिला है. जहाँ पर बल्ले और गेंद दोनों से ही खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के बल्लेबाज रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) का सामना ही नहीं कर पाए. जिसके कारण भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज कर लिया है. सोशल मीडिया पर सर जडेजा ही छाए रहे वहीं श्रीलंका टीम (SRI LANKA TEAM) का फैंस ने जमकर मजाक उड़ाया.

रविंद्र जडेजा का सोशल मीडिया पर रहा जलवा तो फैंस ने उड़ाया श्रीलंका का मजाक

रविंद्र जडेजा

टॉस जीतकर मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पहले बल्लेबाजी किया. जहाँ पर रविंद्र जडेजा के नाबाद 175 रनों की मदद से टीम ने 8 विकेट गंवाकर 574 रन बनाए. जिसके बाद टीम ने पारी घोषित कर दी. जिसके बाद श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहली पारी में मात्र 174 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण भारतीय टीम को 400 रनों की बढ़त मिली.

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 5 विकेट अपने नाम किया. फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 178 रनों पर सिमट गई. जिसके कारण भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से जीता. जहाँ दूसरी पारी में भी जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किया. इस मैच को अपने नाम करने वाले सर जडेजा (SIR JADEJA) का सोशल मीडिया पर जलवा रहा. वहीं श्रीलंका टीम का फैंस ने जमकर मजाक बनाया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/TANMAY2S/status/1500406715472232452?s=20&t=_J2lW0Q3DGMqjJtPNl0rWg

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *