रविंद्र जडेजा

मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम (SRI LANKA TEAM) की गेंदबाजी बेहद खराब नजर आई. वहीं भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिला. खासकर ऑलरांउडर जडेजा की बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान रह गया था. रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं संजय मांजरेकर (SANJAY MAANJREKAR) को फैंस ने एक बार फिर से जमकर ट्रोल किया है.

रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं संजय मांजरेकर हुए जमकर ट्रोल

रविंद्र जडेजा

जब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) मोहाली के मैदान पर पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन उतरी तो सभी की नजरें ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) पर टिकी हुई थी. जो 45 रन बनाकर खेल रहे थे. जहाँ पर पहले उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ शतकीय साझेदारी की तो वहीं बाद में मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) के साथ ही शानदार जोड़ी बनाई.

जहाँ पर अश्विन 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं शमी ने नाबाद 20 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने तो नाबाद 175 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 8 विकेट गंवाकर 574 रन बनाए. इसी स्कोर पर पारी घोषित की गई. सोशल मीडिया पर जहाँ रविंद्र जडेजा का जलवा देखने को मिला तो वहीं संजय मांजरेकर (SANJAY MAANJREKAR) को फैंस ने जमकर निशाना बनाया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *