भारतीय टीम के इस खिलाड़ी का पसीना बहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी करने की है तैयारी

By Adeeba Siddiqui On January 14th, 2023
रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपनी वनडे और टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है. टी20 सीरीज भारत जीत चुका है और वहीं वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2–0 की बढ़त पर बनी हुई है. इसके बाद फरवरी के महीने में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका आगाज 9 फरवरी से होने वाला है. ये टेस्ट सीरीज 4 मैचों की होगी. भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है ऐसे में भारतीय टीम के कई दिग्गज इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे इस बात की संभावनाएं जताई जा रही है.

इस सीरीज में अपनी जगह बनाते हुए अपनी वापसी करने की पूरी तैयारी में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस खिलाड़ी की तैयारी की एक झलक देखने मिली है. चलिए जानते हैं आखिर कौन है ये खिलाड़ी.

कौन है वो खिलाड़ी जिसकी होगी वापसी?

भारतीय टीम के जिस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है वो कोई और नहीं है बल्कि भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं. रवींद्र जडेजा लंबे समय से अपनी गंभीर चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब संभावनाएं हैं की रवींद्र जडेजा फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

इसके लिए जडेजा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. हाल में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रवींद्र जडेजा जम कर मेहनत करते और ग्राउंड में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. रवींद्र जडेजा फिलहाल अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं. वीडियो में रवींद्र जडेजा को ग्राउंड में स्ट्रेच करते देखा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे वापसी

कयास लगाए जा रहे हैं की भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के साथ वापसी करते नजर आ सकते हैं. साल 2022 सितंबर में एशिया कप के दौरान चोटिल होने वाले रवींद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे. उसके बाद जितनी भी सीरीज खेली गई है उसमें वो मौजूद नहीं थे. लेकिन अब मुमकिन है की जडेजा वापसी करेंगे और इसके लिए वो जमकर मेहनत करते नजर आ रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2023 में टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें 4 मैचों का मुकाबला खेलना है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर होगी. सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वैसे तो अब फिट हो चुके हैं लेकिन बीसीसीआई फिलहाल किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द होने की संभावना है.

Tags: रवींद्र जडेजा,