केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं मिलेगा टीम में मौका, बीसीसीआई इस वजह से करेगी टीम के बाहर

By Adeeba Siddiqui On January 13th, 2023
केएल राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल फिलहाल लंबे समय से भारतीय टीम की ओपनिंग करते नजर नहीं आ रहे हैं. हाल में वो श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में केएल राहुल खेल तो रहे हैं लेकिन ये टीम की ओपनिंग करते नहीं नजर आ रहे हैं. पिछले लंबे समय से के एल राहुल का फॉर्म खराब चल रहा था और इसी के चकते उन्हें अभी श्रीलांक एक खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया था.

वहीं अब वनडे सीरीज में वापसी करते हुए बीते दिन हुए सीरीज के दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे. केएल राहुल के बल्ले से इस मैच में अर्धशतकीय पारी निकली थी. अब भारत को श्रीलंका के बाद अपनी अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है जिसमें मुमकिन है की केएल राहुल को जगह नहीं मिलेगी. हालांकि खबरें है की इस बार उनके बाहर होने के पीछे का कारण कुछ और ही होने वाला है.

केएल राहुल की शादी की खबरों ने पकड़ी सुर्खियां

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल हाल में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से बाहर थे जिसके पीछे की वजह उनकी शादी बताई जा रही थी, लेकिन सच तो ये था की बीसीसीआई ने उन्हें खराब फॉर्म में सुधार के किए आराम दिया था. वहीं अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के अंत के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलती नजर आएगी. इसमें भी केएल राहुल के बाहर होने की खबरें सामने आ रही है.

इसी के साथ एक बार फिर उनकी शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है. मुमकिन है की न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहते हुए केएल राहुल शादी के बंधन में बंधने वाले हों. कई जगहों पर इनकी और अथिया शेट्टी की शादी की डेट को लेकर भी खुलासा हो चुका है. हालांकि अभी तक केएल राहुल के न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर रहने की बात को लेकर कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस साल हो सकती है शादी

केएल राहुल इस साल बॉलीवुड के जाने माने चेहरे सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी के संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं. केएल राहुल और अथिया लम्बे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं. दोनो को एक साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है.

अभी तक दोनो की शादी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ है लेकिन मुमकिन है की दोनो इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में ये बात कही थी की राहुल और अथिया इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

भारतीय टीम की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होने वाला है लेकिन अभी तक इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की बीसीसीआई ने कोई घोषणा नहीं की है. कयास थे की 12 जनवरी को इस सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा हो जाएगी लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है. ऐसे में अभी इस बात को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है की आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और किसे नहीं.

Tags: केएल राहुल, बीसीसीआई,