बीसीसीआई: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है. फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर है और दोनो देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत आएगी और यहां भारत के खिलाफ उसकी वनडे सीरीज का आगाज 18 जनवरी को होना है. जहां न्यूजीलैंड की ओर से अपनी स्क्वाड का ऐलान हो चुका है वहीं भारतीय टीम की स्क्वाड को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.
रोहित शर्मा और किंग कोहली के करियर का निर्णय
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के अंत के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है जिसके लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है लेकिन भारतीय स्क्वाड की घोषणा होना अभी भी बाकी है. 10 जनवरी को इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा होने को थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.
भारतीय स्क्वाड की घोषणा में हो रही देरी लोगों के मन में तमाम सवाल खड़े कर रहा है. कुछ सवाल तो विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर के अंत को लेकर भी उठ रहे हैं. हालांकि ये सिर्फ कयास हैं इनमें अभी तक किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि बीसीसीआई की ओर से इन बातों पर अभी तक किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
बीसीसीआई दे सकती है युवाओं को मौका
भारतीय टीम में फिलहाल युवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं. भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेल रही है और टीम का चयन भारत की पूर्व चयन कमिटी ने किया था. हालांकि अब बीसीसीआई की नई चयन समिति का निर्माण हो चुका है जिसके चीफ चेतन शर्मा ही हैं.
अब संभावनाएं है की जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा हो जाएगी. चयन कमिटी में कई बदलाव हुए हैं जिसको देखते हुए ये संभावनाएं हैं की न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने मिल सके हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका आगाज 18 जनवरी से होगा. वहीं इसके बाद दोनो टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी.
