IPL 2022: कप्तान रवींद्र जडेजा की एक चूक ने बदल दिया मैच का पाला, जानिए कौन सी चूक के कारण हारी चेन्नई सुपर किंग्स

By Shadab Ahmad On March 27th, 2022
सीएसके

सीएसके (CHENNAI SUPER KINGS)अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार चुकी है। सीएसके का शुरुआत से ही लड़खड़ाई बल्लेबाजी अंत तक पूरी तरह संभल नहीं सकी। महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के शानदार 50 रनों की बदलौत टीम को 133 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में लड़खड़ाई पारी में कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की एक गलती ने कोलकाता नाइट्स राइडर्स  (KKR) को और मजबूत कर दिया। जिसका परिणाम टीम को मैच के हार के रूप में देखना।

सीएसके के अंबाती रायुडू का रन आउट केकेआर के लिए साबित हुआ टर्निंग प्वांइट

शनिवार को सीएसके (CSK) और केकेआर (KKR) के बीच हाेने वाले मैच में शुरुआत के साथ रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)का किस्मत का पाला पलट गया। केकेआर टॉस (KKR) जीतने के साथ बॉलिंग का निर्णय लिया और शरुआत में ही उमेश यादव (UMESH YADAV) ने दो महत्वपूर्ण विकेट झटक दिए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) ने कुछ करने की ठानी तो जल्द ही उनका विकेट भी गिर गया।

उथप्पा के आउट होने पर अंबाती रायुडू (AMBATI RAYUDU) ने कमान संभाली और पूरे लय में खेल रहे कि उनको रनआउट होना  पड़ा। दरअसल फील्डर के हाथ में गेंद होने के बाद भी रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने कॉल कर दिया। इस पर अंबाती रायुडू (AMBATI RAYUDU) दौड़ते चले गए और जब तक वो वापस होते आउट हो चुके थे। इस पर अंबाती रायुडू (AMBATI RAYUDU) ने गुस्से का इजहार भी किया। बाद में यह मैच की एक बड़ी चूक साबित हुई जब टीम का स्कोर मात्र 133 रन ही बन सका

 श्रेयस अय्यर ने खुद को साबित की अच्छा कप्तान

खेल में भाग्य भी साथ देता है। ऐसा कुछ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ भी हुआ। पहले टॉस  जीतने के साथ उनका बॉलिंग का निर्णय सही साबित हुआ। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के बॉलरों ने तेजी से विकेट गिराने के साथ रन पर अंकुश लगाए रखा। किसी भी खिलाड़ी को पूरी तरह खुलकर खेलने की नौबत नहीं आ सकी।

बॉलिंग के बाद केकेआर के बल्लेबाजों ने शुरुआत में अपना विकेट बचाने के साथ तेजी से रन भी बटोरा। अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) के शानदार 44 रन ने टीम को विजय दिया। इतना जरूर रहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (SCK) के गेंदबाज शुरुआती समय में कुछ नहीं कर सके। टीम को दीपक चाहर की कमी खली। इसका पूरा फायदा केकेआर को मिला और श्रेयस अय्यर खुद को श्रेष्ठ कप्तान साबित किया।

Tags: केकेआर, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version