रवि शास्त्री ने बताया विराट कोहली और रोहित शर्मा में किसे चुनेंगे, फैन के सवाल पर अपने अंदाज में दिया मजेदार जवाब

By Twinkle Chaturvedi On May 21st, 2022
विराट कोहली के नेतृत्व में डेब्यू करने वाले इन 5 खिलाड़ियों के करियर पर लगा ग्रहण, रोहित शर्मा नहीं दे रहे हैं मौका

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI)  जिन्होने अपने कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम को कई उपलब्धियों तक पहुंचाया और शानदार तरीके से अपने कार्यकाल को खत्म किया हैं। रवि शास्त्री अपने क्रिकेट के अलावा शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते है। हाल ही में एक क्रिकेट फैंस ने उनसे सवाल पूछ लिया विराट कोहली (VIRAT KOHLI) या रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस पर पूर्व भारतीय कोच ने अपने धमाकेदार रिऐक्शन से सभी को चौंका दिया।

विराट और रोहित में से इन्हें चुनेंगे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने टी-20 विश्व कप 2021 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब पूर्व भारतीय कोच आईपीएल 2022 में एक कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने इस अंदाज़ से रवि शास्त्री सबको खुश करते नजर आ रहे है। कल पूर्व भारतीय कोच ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा था- मैं आज अच्छे मूड में हूं तो मुझसे कुछ भी पूछो।

रवि शास्त्री के इस ट्वीट पर तमाम फैंस ने अपने सवाल पूछे इन्हीं में से एक फैंस ने यह भी पूछा कि विराट कोहली या रोहित शर्मा इनमें से किसी एक को चुनें?  इस पर पूर्व भारतीय कोच ने अपने धमाकेदार जवाब से सभी को चौंका दिया उन्होने लिखा- जिसकी भी पार्टी में ज्यादा मजे हैं।

अपने मज़ेदार ट्वीट से छाए हुए हैं पूर्व भारतीय कोच

रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) ने कल एक के बाद एक मजेदार ट्वीट अपने हैंडल में शेयर किए जिसमें वो कूल कपड़ो में नजर आ रहे थे अपने इस ट्वीट में उन्होने फैंस को गुमराह करने वाला कैप्शन भी डाला था। उनके ऐसे ट्वीट करने पर फैंस ने यह भी समझ लिया था कि उनका सोशल मीडिया अकाऊंट हैक हो गया हैं।

पूर्व भारतीय कोच के कुछ ट्वीट आप देख सकते हैं-

Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version