IND vs WI: भारतीय गेंदबाजों की शानदार जुगलबंदी ने 68 रनों से जीतवा दिया मैच, शानदार प्रतिभा से सोशल मीडिया के स्टार बन गए रवि बिश्नोई
IND vs WI: भारतीय गेंदबाजों की शानदार जुगलबंदी ने 68 रनों से जीतवा दिया मैच, शानदार प्रतिभा से सोशल मीडिया के स्टार बन गए रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोईः   भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखा रही हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालते दिखें। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जा रहा था।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का न्यौता दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के लिए निर्धारित किया था। वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 68 रनों से जीत लिया हैं।

भारत के उभरते सितारे रवि बिश्नोई की गेंदबाजी ने मचाया तूफान

भारतीय टीम ने पहले रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के  शानदार बल्लेबाजी से 191 का स्कोर  वेस्टइंडीज को दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज विकटें खोती नजर आयी। कोई भी बल्लेबाज अच्छे स्कोर पर नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण टीम को 68 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली।

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को छोड़कर भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में विकटें नाम की हैं। रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) , रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA), रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) , अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने वेस्टइंडीज की टीम को धूल चटाने का काम किया हैं। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाकर अपना शानदार खेल दिखाया हैं।

रवि बिश्नोई सबसे अच्छे युवा गेंदबाज के रूप में उभरते दिखे, जिन्होने मिले मौकों को पूरी तरह से अपने पक्ष में किया।साथ ही मिडिल ओवरों में रविंद्र जडेजा और अश्विन की जुगलबंदी को फैंस ने काफी ज्यादा इंजॉय किया। रवि बिश्नोई और भारतीय टीम की गेंदबाजी पर फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन दिए हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/rishu_1809/status/1553070480046690304?s=20&t=yDSguxwx6LpDu-c_Yza1tg