विराट कोहली के फॉर्म पर बयान देना सौरव गांगुली को पड़ा भारी, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब

By Twinkle Chaturvedi On July 15th, 2022
विराट कोहली के फॉर्म पर बयान देना सौरव गांगुली को पड़ा भारी, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब

भारत (INDIA) के पूर्व कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पूरी दुनिया में पसंद किए जाने वाले सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। विरोधी देश भी कोहली की काबिलियत को काफी ज्यादा बड़े फैन हैं। विराट इस वक्त अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विराट को एक के बाद एक पारियों में निराशा मिलती जा रही हैं। विराट का खराब फॉर्म लगातार चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं।

पाकिस्तान (PAKISTAN) के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ (RASHID LATTIF) ने सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) के बयान पर निशाना साधते हुए कोहली को एक सलाह दी हैं।

विराट कोहली को अच्छे कोच से लेनी चाहिए सलाह- राशिद लतीफ

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) कितने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं हम सब जानते हैं, वह सिर्फ एक ही फॉर्मेट में नहीं बल्कि हर फॉर्मेट के महारथी हैं। विराट को अभी जिस दौर का सामना करना पड़ रहा हैं। वह वाक्ई ही बहुत दुखदायी हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ (RASHID LATTIF) ने विराट को फॉर्म में वापस आने को लेकर एक सलाह दी हैं। राशिद लतीफ का कहना हैं कि-

“आधुनिक समय का क्रिकेट अलग है। बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, कोहली, रोहित शर्मा .. हर किसी में कोई न कोई कमजोरी होती है और हमारे पास अभी जो तकनीक है, उसके कारण वे जल्द ही उजागर हो जाते हैं। लेकिन उन्होंने अपना खेल नहीं बदला है”

“केन विलियमसन कोहली के समान दौर से गुजर रहे हैं। शॉर्ट लेंथ डिलीवरी उनके लिए कमजोरी है। उन सभी को अपने बेसिक्स पर जाना होगा, आपको अपने सर्वश्रेष्ठ कोचों से सलाह लेने और अपनी कमजोरियों पर काम करने की जरूरत है।”

राशिद लतीफ ने सौरव गांगुली के इस बयान का किया विरोध

भारत के पूर्व खिलाड़ी व मौजूद बीसीसीआई (BCCI) के हेड सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने हाल ही में विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया था। सौरव का कहना था कि विराट को अपना फॉर्म खुद तलाश करना होगा। सौरव गांगुली के इस बयान पर राशिद लतीफ ने नाराजगी जताते हुए कहा हैं-

“आप एक खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, लेकिन पूरी भारतीय टीम भी लगातार नहीं जीत रही है। आप विराट के कंधों पर बंदूक रख रहे हैं और बाकी खिलाड़ियों को सुरक्षित रख रहे हैं। आप 2019 विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप को देखें.. यहां तक ​​कि जब विराट ने प्रदर्शन नहीं किया, तो बाकी लोग क्या कर रहे थे।”

Tags: बीसीसीाई, भारतीय क्रिकेट टीम, राशिद लतीफ़, विराट कोहली, सौरव गांगुली,