हर 11वीं गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन भेजने वाले इस खिलाड़ी को BCCI ने किया इंग्रोर, अब रणजी ट्रॉफी में झटके 5 विकेट

By Tanu Chaturvedi On January 7th, 2023
गुरविंदर सिंह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हिमाचल प्रदेश के ऑफ-स्पिनर गुरविंदर सिंह ने हिमाचल के लिए गेंदबाजी में शानदार परफॉर्मेंस दिया। कई खिलाड़ी घरेलू मैच में अच्छा परफॉर्मेंस देकर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाते हैं, गुरविंदर सिंह भी उनमें से एक हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसा है उनका गेम….

बड़ौदा के 5 विकेट किए अपने नाम

गुरविंदर सिंह ने मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर 7वीं बार ऐसा कारनामा कर दिखाया है। गुरविंदर सिंह ने 31 ओवर में 59 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। आपको बता दें कि गुरविंदर सिंह ने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमे मात्र 5.35 की औसत से रन खर्च किए हैं, जबकि हर 11वीं गेंद पर 1 विकेट अपने नाम किया है। गुरविंदर हर खेल में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं इसका मतलब अब इंडिया में डेब्यू का टिकट उनको मिल जाना चाहिए, लेकिन अभी ऐसा हुआ नहीं है। जिस तरह का प्रदर्शन इस खिलाड़ी ने किया है जल्द भारतीय टीम से या फिर आईपीएल से बुलावा आ सकता है।

ऐसा रहा बड़ौदा और हिमांचल के बीच मैच

रणजी ट्रॉफी के लिए आमने-सामने आई बड़ौदा और हिमांचल प्रदेश की टीम टॉस बड़ौदा की टीम ने जीता। बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में कप्तान विष्णु सोलंकी ने शानदार शतक लगाया और 178 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर बड़ौदा ने 355 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 561/8 का स्कोर खड़ा किया और पारी घोषित की।

इस दौरान हिमाचल के लिए प्रशांत चोपड़ा ने 159 और अंकित कालसी ने 145 रनों की लाजवाब पारियां खेली। गुरविंदर सिंह ने हिमाचल प्रदेश के लिए 5 विकेट और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिए। हालांकि बाद में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लेकिन, पहली पारी में हिमाचल प्रदेश को अच्छी बढ़त मिलने के कारण उन्हे ज्यादा प्वाइंट दिए जाएंगे।

Tags: गुरविंदर सिंह, रणजी ट्रॉफी,
Exit mobile version