रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया को दिख गया अगला रवींद्र जडेजा, गेंद के बाद बल्ले से जड़ दिया शानदार शतक

रणजी ट्रॉफी के लिए राजस्थान और झारखंड के बीच आखिरी मैच खेला गया है। इस मैच में ऑलराउंडर खिलाड़ी अनुकूल रॉय ने झारखंड के लिए 125 रनों की शानदार पारी खेली। झारखंड ने 470 रन का टारगेट राजस्थान को दिया था। ये स्कोर टीम ने 9 रन के नुकसान पर खेला था, जिसके बाद मेजबान टीम यानी राजस्थान को 276 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन आखिरी दिन में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।
ऐसा रहा अनुकूल रॉय का क्रिकेट
अनुकूल रॉय ने झारखंड के लिए दूसरी पारी में 152 गेंदों में अपना शतक 125 रन बनाकर पूरा किया जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का भी लगाया। अनुकूल रॉय ने फर्स्ट क्लास मैच में अपना 21वां मुकाबला खेला और तीसरा शतक लगाने के साथ ही 2000 रन पूरे कर लिए। अब तक के मैच में उन्होंने लगभग 120 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। अनुकूल रॉय के इस शतक से ही झारखंड की मैच में वापसी हो पाई क्योंकि टीम अपनी पहली पारी में 92 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।
ऐसा था झारखंड और राजस्थान के बीच का मैच
झारखंड और राजस्थान के बीच मेजबान टीम राजस्थान रही। टीम राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए और झारखंड ने पहली पारी में केवल 92 रन बनाए। दूसरी पारी में राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए और झारखंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 470 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया। इस दौरान राजस्थान के लिए करन लांबा (18) ने डेब्यू मैच खेलकर 122 रनों की शानदार पारी खेली।
आर्यमान सेन ने 119 रन की शतकीय पारी खेली और अनुकूल ने 125 रन बनाए। वहीं सौरभ तिवारी ने 78 रन बनाए और कुशाग्र ने अहम 48 रन बनाए। गेंदबाजी में राजस्थान के लिए दूसरी पारी में ऋतुराज सिंह और तनवीर उल हक दोनो ने तीन तीन विकेट अपने नाम किए। ये सभी खिलाड़ी अपनी पारी से टीम इंडिया का नाम ऊंचा कर टीम का भविष्य हो सकते हैं।
Tags: अनुकूल रॉय, झारखंड राजस्थान मैच, रणजी ट्रॉफी,