BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की सैलरी का खुलासा होने के बाद PCB अध्यक्ष रमीज़ राजा का बड़ा बयान, बताया इतनी लेते है सैलरी

भारत का क्रिकेट बोर्ड BCCI दुनिय का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। BCCI के पास वो सभी संसाधन है जिसे दुसरे क्रिकेट खेलने वाले देश सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। बात करें सालाना कमाई की तो BCCI के प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक अच्छी-खासी रकम लेते हैं।
बता दें कि सौरव गांगुली BCCI अध्यक्ष के तौर पर सालाना 5 करोड़ रूपए लेते हैं लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) अध्यक्ष रमीज़ राजा (Ramiz Raja)की कमाई के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने सलाना आय के बारे में खुलासा किया है जो अभी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
रमीज़ राजा ने अपने सैलरी को लेकर दिया बयान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने अपनी सैलरी को लेकर साफ बात की है जोकि चर्चा में है। रमीज रजा ने नेशनल असेंबली की स्थायी समिति से बात करते हुए कहा कि,
“पीसीबी अध्यक्ष के रूप में मेरा वेतन शून्य है और मैंने अध्यक्ष के रूप में अब तक कोई अनावश्यक भत्ता नहीं लिया है। मैंने अभी तक मनोरंजन भत्ता नहीं लिया है और अपने अधिकारिक दौरों पर अभी तक सिर्फ 2.5 लाख रुपये (PKR) खर्च किए हैं।”
परिवार नही चाहता था अध्यक्ष बने
पूर्व कप्तान और वर्तमान अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने अध्यक्ष बनना स्वीकार किया था। तब वो जानते थे कि वो पैसा नहीं कमा सकेंगे। उनके परिवार ने उन्हें अध्यक्ष बनने से मना भी किया था।।आगे पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि,
“मेरा परिवार नहीं चाहता था कि मैं पीसीबी की अध्यक्षता स्वीकार करूं। वे जानते थे कि पीसीबी अध्यक्ष को कुछ नहीं मिलता”।
सौरव गांगुली लेते हैं साल के 5 करोड़
वहीं बात अगर बीसीसीआई प्रेसिडेंट की करें तो इसके लिए सौरव गांगुली 5 करोड़ रूपये सलाना लेते हैं। MPL.LIVE की माने तो बीसीसीआई प्रेसिडेंट के तौर पर सौरव गांगुली को 5 करोड़ रूपये साल की मोटी सैलरी मिलती है, तो वहीं रमीज रजा बिना पैसे के उसी पद का निर्वहन करते हैं।
Tags: भारत का क्रिकेट बोर्ड, रमीज राजा, सैलरी, सौरव गांगुली,