पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को मिली जान से मारने की धमकी, बुलेटप्रूफ गाड़ी में कर रहे हैं सफर

By Twinkle Chaturvedi On July 6th, 2022
रमीज राजा

पाकिस्तान देश और क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) हमेशा विवादों से घिरी हुई ही रहती हैं। सुरक्षा खतरों के कारण ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पाकिस्तान के साथ कोई अंतराष्ट्रीय खेलती हुई नजर नहीं आती हैं। पाकिस्तान में तो कई सालों तक सुरक्षा खतरों के कारण अंतराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेले गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PAKISTAN CRICKET BOARD) के अध्यक्ष रमीज राजा (RAMIZ RAJA) ने हाल ही में पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

रमीज का कहना हैं कि वो अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उनके इस बात की पूरी कहानी क्या हैं-

रमीज राजा को मिली जान से मारने की धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा (RAMIZ RAJA) ने हाल ही में अपनी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया हैं। दरअसल रमीज राज़ा सोमवार को नेशनल असेंबली कमिटी (NATIONAL ASSEMBLY COMMITTEE) के सामने पेश हुए थे। उन्होने यहां बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली हैं इसीलिए वो बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।

कमिटी ने राजा से पूछा कि PCB अध्यक्ष होने के नाते उन्हें किस तरह के लाभ और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। जियो न्यूज़ के पत्रकार अरफा फिरोज के मुताबिक रमीज राजा ने असेंबली को बताया कि-

” मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। इसलिए सुरक्षा खतरे के कारण मैंने केवल PCB की बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा किसी भी तरह का लाभ लेने से हमेशा बचता रहा हूं। मैं PCB से एक रुपये भी सैलरी नहीं लेता हूं। यहां तक कि PCB अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में एक बार भी मैं अपनी पत्नी को इंटरनेशनल टूर पर नहीं ले गया हूं।”

रमीज राजा से कमिटी ने इन मुद्दों पर की बात

रमीज राजा से नेशनल असेंबली कमिटी ने लगभग दो घंटे तक सवाल जवाब किए। इस सवाल-जवाब के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कमिटी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन, भविष्य के दौरों और पाकिस्तान सुपर लीग के बारे में भी रमीज से पूछा था। वहीं सूत्र ने यह भी बताया कि कि कमिटी के किसी सदस्य ने रमीज को पाकिस्तान बोर्ड में उनके भविष्य के बारे में नहीं पूछा। क्योंकि आमतौर पर पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद बोर्ड का अध्यक्ष भी बदल दिया जाता हैं।

Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, रमीज राजा,
Exit mobile version