Ramayan में KGF के सुपरस्टार यश ने रावण बनने से किया साफ़ इनकार, राम और सीता के लिए इन 2 एक्टर का नाम हो चूका है फाइनल

Ramayan

Ramayan: प्रभास और कृति की आदिपुरुष जल्दी ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है. आदिपुरुष की तुलना अब रामानंद सागर की रामायण से भी की जा रही है. हालाँकि, की रिलीज़ से फिल्म को कई सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब फिल्म रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसी के साथ अब एक्टर यश को भी रामायण में रावण बनने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने रावन बनने से साफ़ इनकार कर दिया है.

आने वाली Ramayan में यश के अलावा इन लोगों को कर लिया गया है कास्ट

बता दें की, इन दिनों बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों की बहार आ गई है. ऐसे में अब एक और रामायण पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है. धार्मिक फिल्में बनाना आसान काम नहीं है. क्योंकि अगर तथ्यों के साथ जरा सी भी छेड़ छाड़ हुई तो यह फिल्म के परिपेक्ष से महँगा साबित हो सकता है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (Ramayan) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को माता सीता के रोल में देखा जाएगा.

फिल्म ठुकराने के पीछे का क्या है असली कारण

यश ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण के किरदार को निभाने से इनकार कर दिया है. वैसे तो यश एक उमदा एक्टर माने जाते हैं. वो बड़ी ही बखूबी से अपने किरदार निभाते हैं. हाल ही में उनकी फिल KGF 2 ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया था.

सोशल मीडिया पर भी ये खबरे खूब वायरल हो रही थी की यश ने नितेश तिवारी की फिल्म को करने से मना कर दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट यश काम करने के लिए राजी हो गए थे. लेकिन यश की टीम को लग रहा है की यश का नेगेटिव किरदार उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा.

 

ये  बी ही पढ़ें: WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा