3 मैच में 26 विकेट लेकर राजेश बिश्नोई ने कर दिया कमाल, गेंद के साथ बल्ले से भी मचा रहे हैं धमाल

By Adeeba Siddiqui On January 3rd, 2023
राजेश बिश्नोई

क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कुछ जरूरी नहीं होता है की जिस खिलाड़ी को देश की नेशनल टीम में जगह मिली हो वहीं बेहतरीन खिलाड़ी होता है. लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं होता है. खिलाड़ी की प्रतिभा नेशनल टीम में उसकी जगह पर नहीं निर्भर करती है. हां वो अलग बात है की खिलाड़ियों को फेम और पूरी दुनिया में पहचान नेशनल टीम में आने के बाद ही मिलती है. चलिए बात करते हैं एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जो घरेलू क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं.

इस खिलाड़ी का गजब का है फॉर्म

भारतीय खिलाड़ी जिसकी हम बात कर रहे हैं वो हैं रवि बिश्नोई. घरेलू मैचों में मेघालय की ओर से खेलने वाले राजेश बिश्नोई एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. उनकी घातक गेंदबाजी अच्छे अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने के काबिल है. राजेश बिश्नोई की इस जबरदस्त प्रदर्शन के पीछे का कारण उनके द्वारा घंटों घंटों की मेहनत और लगन है.

राजस्थान के रहने वाले राजेश बिश्नोई फिलहाल रणजी ट्रॉफी में अपना दमखम दिखा रहे हैं और मेघालय की कर से खेलते हुए इस टूर्नामेंट में बेहद किफायती साबित हो रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं और 26 विकेट अपने नाम किए हैं. राजेश बिश्नोई ने क्रिकेट खेलना काफी कम उम्र में ही शुरू कर दिया था, वहीं उनके आज यहां तक का सफर तय करने के पीछे उनके माता और पिता का काफी सहयोग रहा है.

राजेश बिश्नोई का करियर ग्राफ

भारतीय स्पिनर गेंदबाज राजेश बिश्नोई के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 से इस लीग में अपना डेब्यू किया है. उन्होंने लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए डेब्यू किया था. साल 2010 में राजेश बिश्नोई आरसीबी की ओर से भी खेलते दिखे थे. 33 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

वहीं इनके द्वारा खेले गए फर्स्ट क्लास मैच की बात करें तो इन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में 60 मैच खेले हैं जिनमें इन्होंने 13 अर्धशतक जड़ा है और 4 शतक जड़ा है. वहीं बात इंटरनेशनल क्रिकेट की करें तो उन्होंने अपने बल्ले से 54 छक्के और 340 चौके जड़े हैं. राजेश बिश्नोई की फिटनेस में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है वो उसी तरह चुस्त दुरुस्त और फिट हैं जैसे वो तब थे जब उन्होंने अपना डेब्यू किया था.

Tags: रणजी ट्रॉफी, राजेश बिश्नोई,
Exit mobile version