IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं नाथन कुल्टर नाइल की जगह, तीसरे नंबर वाला खिलाड़ी हैं सबसे आगे

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम की गिनती आईपीएल की मजबूत टीमों में होती है. इस टीम के पास जोस बटलर, संजू सैमसन, युजवेन्द्र चहल जैसे स्टार प्लेयर हैं. संजू सैमसन की अगुवाई में यह टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में अब तक तीन में से दो मैच जीत चुकी है. गेंदबाज कुल्टर नाइल के चोटिल होने के कारण टीम की चिंता बढ़ा गई थी लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए राहत भरी खबर आई है. रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में इन 3 आलराउंडर खिलाड़ियों में से कोई एक शामिल हो सकता है. कौन हैं ये तीनों आलराउंडर खिलाड़ी जानने के लिए नीचे पढ़ें……
राजस्थान रॉयल्स में अब इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
बेन कटिंग (Ben Cutting)
बेन कटिंग की पहचान एक आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में होती है. ये आस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं. बेन कटिंग के पास कई सालों का खेलने का अनुभव है. ये टी 20 मैचों में हिट लगाने में माहिर हैं. आईपीएल इतिहास को देखें तो पता चलता है कि बेन कटिंग आईपीएल में अबतक कुल 21 मैच खेल चुके हैं. जिसमें इनके नाम 238 रन और 10 विकेट दर्ज हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में कुल्टर नाइल की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में बेन कटिंग टॉप पर हैं.
डेविड वीजे (David Wise)
साउथ अफ्रीका के डेविड वीजे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में कुल्टर नाइल की जगह लेने वाले दावेदारों में दूसरे नंबर पर हैं. वीजे के पास भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है. डेविड वीजे पूर्व में आईपीएल के सीजन 2015 और 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए खेल चुके हैं. इनके नाम आईपीएल में 127 रन और 16 विकेट हैं।
दसुन शनाका (Dasun Shanaka)
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में कुल्टर नाइल की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर हैं दशुन शनाका. शनाका श्रीलंका के मौजूदा कप्तान हैं और एक बेहतरीन आलराउंडर माने जाते हैं. दसानु शनाका टी 20 में बल्ले से बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए विख्यात हैं.
भारत में फरवरी 2022 में हुए तीन मैचों की टी 20 सीरीज में श्रीलंका की तरफ से खेलते हुए 124 रन बनाए थे. ऐसे में कुल्टर नाइल की जगह दशुन शनाका भी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वैसे शनाका साल 2016 से टी 20 मैच खेल रहे हैं. इस हिसाब से इनके पास कई मैचों में खेलने का अनुभव भी है.
Tags: आईपीएल 2022, डेविड वीजे, राजस्थान रॉयल्स,