IPL 2022: “मेरी तरफ मत देखो गेंदबाजी करो”- CSK के थ्रोडाऊन स्पेशलिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी से पहली मुलाकात का शेयर किया किस्सा

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन महेंद्न सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए किसा बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीतकर मुंबई के बाद सीजन से बाहर होने वाली दूसरी टीम हैं। सीएसके के खिलाड़ी कोंडप्पा राज पलानी ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया हैं।
मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो- महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के थ्रोडाऊन स्पेशलिस्ट कोंडप्पा राज पलानी ने चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक वेबसाइट पर बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए कहा-
“पहली बार कैंप तब शुरू हुआ जब धोनी ने संन्यास लिया। तब मैंने उन्हें पहली बार देखा था। उन्होंने पूछा कि क्या आप फेंकने वाले हैं। उन्होंने मुझे उन पर गेंद फेंकने के लिए कहा। इसके बाद टीम खुश हुई। नेट गेंदबाज उनके संन्यास की बात कर रहे थे। दो या तीन सप्ताह के बाद, वह बग़ल में खेलने के लिए आये थे।”
कोंडप्पा राज पलानी ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्वभाविक रूप से खेलने के लिए कहा-
” फ्लेमिंग, हसी और सभी ने कहा कि धोनी आ रहे हैं और मुझे सावधानी से गेंदबाजी करने को कहा। पहली दो गेंद वाइड थी। अगली गेंद फुल टॉस थी। धोनी मेरे पास आए और बोले ‘मेरी तरफ देखना बंद करो और गेंदबाजी करो’। उन्होंने मुझे स्वाभाविक रूप से खेलने के लिए कहा। मैंने उसके बाद जहां चाहा वहां गेंदबाजी करना शुरू किया और फिर वह बहुत खुश हुए। उसके बाद से वह मुझे हर दिन मेरे नाम से संबोधित करने लगा।”
आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में धोनी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए हैं। धोनी अपने फिनिशिंग टच के लिए जाने जाते हैं जिसे इस सीजन उन्होने समय-समय पर दिखाया हैं। 14 मैचों में उन्होने 232 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। सीएसके इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पायी हैं। कप्तान का बदलना, प्लेइंग इलेवन में स्थिरता ना होने के कारण चेन्नई का यह सीजन अच्छा नहीं रहा हैं। उम्मीद रहेगी की अगले सीजन अपने चैंपियन गेम के साथ सीएसके आपसी करें।
Tags: आईपीएल 2022, कोंडप्पा राज़ पलानी, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,