IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन जल्द इंग्लैंड दौरे के लिए होंगे रवाना, टीम के लिए बड़ी खुशखबरी
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, इंग्लैंड दौरे के लिए जल्द रवाना होगा दिग्गज गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND)  के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेलने वाली हैं। भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) टीम के साथ नहीं जुड़े। अश्विन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद अब उन्हें क्वारंटाइन प्रोटोकॉल का करना पड़ेगा। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं अश्विन जल्द ही इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

जल्द ही इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे रविचंद्रन अश्विन

Ashwin on Kohli | R Ashwin hails Kohli's captaincy legacy, congratulates ex- Test skipper on 'giving headaches' to his successor | Cricket News

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ उड़ान नहीं भर सके हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद 20 जून को टीम इंडिया यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरी। टीम के साथ रविचंद्रन अश्विन भी सफर करने वाले थे। लेकिन अश्विन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद वो अभी क्वारंटाइन में हैं।

लेकिन अब खबर आ रही हैं कि रविचंद्रन अश्विन ठीक हो चुके हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अश्विन के इंग्लैंड जाने के लिए ट्रैवल अरेंजमैंट शुरू हो चुके हैं। अश्विन 24 जून 2022 को इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। अश्विन की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब वह ठीक हैं इससे फैंस को काफी राहत मिली होगी।

अश्विन की जगह इस खिलाड़ी को मिलने वाला था मौका

Ravichandran Ashwin leapfrogs Kapil Dev to become second leading wicket-taker for India in Test cricket - myKhel

रविचंद्रन अश्विन को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद जयंत यादव को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। लेकिन अब जब अश्विन ठीक हो गए हैं तो जयंत स्टैंडबॉय के रूप में टीम के साथ मौजूद रहेंगे। भारतीय खिलाड़ी जो साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे वो 16 जून को ही यूके के लिए रवाना हो गए थे।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद कोच राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और कप्तान रोहित शर्मा ने कल 20 जून को यूके के लिए उड़ान भर ली हैं। भारतीय टीम 24 जून को लीसेस्टशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।