IPL 2022: शाहरुख खान ने शानदार जीत के बाद अपने स्टाइल को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस वजह से टीम को जिताया मैच

By Shadab Ahmad On March 29th, 2022
शाहरुख खान

पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की हाई स्कोरिंग मैच में जीत फैंस के जुबां से हट नहीं रही है। ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) के बल्लेबाजी को लेकर सभी चर्चा कर रहे है। इसमें पंजाब किंग्स का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एंकर ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH), शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) से बातें करती दिख रही हैं। इसमें स्टाइल वाली जीत पर फैंंस कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर रहे हैंं। आइए जानते हैं क्या है स्टाइल वाली जीत..

ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान ने पलटा मैच का पांसा

दरअसल रविवार को आईपीएल के 15वें सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया था। इसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने एक 205 के बड़े स्कोर का पीछा किया था, मैच में एक समय यह भी आया कि अब मैच पंजाब किंग्स के हाथ से निकल गया है लेकिन ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) ने मात्र 8 गेंदाें में पूरे मैैच का पासा पलट दिया।

उन्होंने 8 गेंदों पर 25 रन बनाकर मैच को इकतरफा पंजाब के खाते में डाल दिया। बची कसर टीम के युवा बल्लेबाज शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने चौका मारकर मैच को जिता दिया। पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की एंकर ने जीत के बाद वापस होटल जाते समय ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान और शिखर धवन से बातचीत की है।

यह है पंजाब किंग्स की ‘स्टाइल वाली जीत’

पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की एंकर ने ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITH) से बातचीत की तो उन्होंने मैच को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंंने कहा कि ‘ पहले मैच में ही जीत मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है और वो अपने फॉर्म को इसी तरह से आगे ले जाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

एंकर ने शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) से चौका लगाकर स्टाइल वाली जीत दिलाने के बारे में पूछा तो उन्होंने रिएक्ट किया और कहा कि, मेरे नाम में ही स्टाइल  लिखा है, न तो करना ही पड़ता है। शाहरुख ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में मुझे ऐसी स्थितियां मिलती रहती है, आईपीएल में मुझे यह पहली बार मिला है। इसके अलावा शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने पंजाबी शायरी पढ़कर एंकर को जवाब दिया।

Tags: आईपीएल 2022, ओडियन स्मिथ, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,
Exit mobile version