PBKS vc RCB: भानुका राजपक्षे ने बताया क्या थी ‘पंजाब किंग्स’ की रणनीति, मैच जीतने का बताया फिल्मी कनेक्शन

By Shadab Ahmad On March 28th, 2022
पंजाब किंग्स

आईपीएल 2022 के तीसरे मैच में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) को एक हाई स्कोरिंग मैच में शिकस्त दे दी है। पंजाब की ओर से भानुका राजपक्षे की धुंआधार बल्लेबाजी ने मैच का रिजल्ट बदल दिया और पंजाब किंग्स एक ओवर शेष रहते ही मैच को जीत गई। जीत के बाद भानुका राजपक्षे ने टीम की रणनीति को उजागर किया है। आइए जानते हैं कि क्या थी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की रणनीति….

भानुका राजपक्षे ने बताया बस फ्री हिटिंग करने की थी बात

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) की ओर से बनाए गए 206 रनों के जवाब में बस फ्री हिटिंग का निर्णय लिया गया था। बता दें कि भानुका राजपक्षे ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए थे, जिसमें 2 चौके व 4 छक्के शामिल थे । उन्होंने बातचीत में बताया है कि

“हमने सोचा था कि हम बस फ्री हिटिंग करेंगे। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) चाहते थे कि मैं आक्रामक हो जाऊं, हालांकि मैं अभी-अभी बीच में आया था। मुझे पता था कि हसरंगा कैसी गेंदबाजी करते हैं। यह उसे जानने और पिछले 4-5 वर्षों से उसे खेलने के बारे में था। मैंने अपना घरेलू ज्ञान अपनाया और यह काम कर गया। यह जीत एक बहुत बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है।

हमने ’14 पीक्स’ नाम की यह फिल्म देखी और हमारे पास 14 गेम हैं। हर खेल बल्लेबाजों का खेल है। हमारे गेंदबाजों ने उनको 200 तक सीमित रखा, यह श्रेय उन्हें जाना चाहिए। लेकिन बीच के ओवरों में हमने लगभग 130 रन दिए। लेकिन मुझे यकीन है कि गेंदबाज भविष्य में बेहतर योजनाएंं लेकर आएंगे।”

पंजाब किंग्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर मैच में फाफ डु प्लेसिस ने बनाए सर्वाधिक रन

पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के बीच हुए मुकाबले में दोनोंं टीमों की ओर ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली। इसमें पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने सर्वाधिक 75 गेंद पर 88 रन बनाए। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 29 गेंदों में 41 बनाकर नाबाद व अनुज रावत (ANUJ RAWAT) 20 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) ने शानदार 14 गेंद पर 32 रन का उपयोगी योगदान दिया। पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL)ने 24 गेंद में 32 रन शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 29 गेंद में 43 रन और भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJAPAKSA ) ने 22 गेंद पर 44 रन बनाया। ओडेन स्मिथ ने मात्र 8 गेंदों 25 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई।

Tags: पंजाब किंग्स, भानुका राजपक्षे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शिखर धवन,
Exit mobile version