PSL विजेता टीम की ईनामी राशि से 4 गुना ज्यादा सिर्फ आईपीएल में पाते हैं राशिद खान, खुल गई पाकिस्तान सुपर लीग की पोल

PSL

क्रिकेट की दुनिया में आज कल टी20 लीगो का राज चल रहा है. जब इसकी बात होती है तो सबसे पहला नाम आईपीएल (IPL) का आता है. लेकिन अक्सर पाकिस्तान के फैंस अपने लीग पीएसएल (PSL) की तुलना आईपीएल से करने लगते हैं. जबकि इस लीग की विजेता टीम को जो ईनामी राशि मिलती है, उसका 4 गुना तो सिर्फ आईपीएल से ही राशिद खान (RASHID KHAN) कमाते हैं.

PSL विजेता टीम की ईनामी राशि से 4 गुना ज्यादा सिर्फ आईपीएल में पाते हैं राशिद खान

PSL

हाल में ही पाकिस्तान सुपर लीग (PAKISTAN SUPER LEAGUE) का 7वां सीजन पूर्ण हुआ है. जहाँ पर लाहौर कलंदर की टीम ने खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया है. इस ट्रॉफी को जीतने के बाद उन्हें 3.40 करोड़ की ईनामी राशि मिली है. जबकि इसी टीम से खेलने वाले राशिद खान (RASHID KHAN) को आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 15 करोड़ की राशि देकर अपने नाम जोड़ा है.

जोकि पीएसएल (PSL) की ईनामी राशि का 4 गुना है. जिसके बाद से ही दोनों लीगों की तुलना करने वाले लोगों की पोल खुल गई. वहीं अगर खिलाड़ियो के स्तर पर देखें तो इस लीग में बेहद कम मौजूदा खिलाड़ी नजर आते हैं. वहीं आईपीएल (PSL) में लगभग विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने टीमों की प्लेइंग इलेवन में ही नजर आते हैं. जिसके कारण ही ये तुलना हर तरह से बेमानी नजर आती है.

आईपीएल में 20 करोड़ विजेता की मिलती है ईनामी राशि

IPL

बात अगर करें आईपीएल (IPL) में मिलने वाली इनामी राशि की तो विजेता टीम को 20 करोड़ की राशि दी जाती है. वहीं फाइनल हारने वाली टीम को 12.50 करोड़ की राशि दी जाती है. पीएसएल (PSL) का अभी 7वां सीजन खत्म हुआ तो वहीं अब आईपीएल के 15वें सीजन के शुरूआत की तैयारी चल रही है. 26 मार्च से मुंबई और पुणे के मैदानों पर सभी मैच खेले जाएंगे. पिछले दोनों सीजन यूएई में खेले गए थे, लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) इसका आयोजन भारतीय सरजमीं पर करने वाली है. वहीं पीएसएल पिछले कुछ सीजन से ही पाकिस्तान में हो रहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *