पृथ्वी शॉ के 379 रन बनाने के बाद भी खुश नहीं हैं दिग्गज सुनील गावस्कर, निकाल दी रिकॉर्ड तोड़ पारी में कमी

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने हाल में रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ा है. अपने इस तिहरे शतक से पृथ्वी ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया है और हर किसी को प्रभावित किया है. हर तरह लोग उनके प्रदर्शन की सराहना कर रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर जिन्होंने पृथ्वी के इस तिहरे शतकीय पारी पर बड़ा बयान दिया है.
पृथ्वी शॉ ने इस मैच में 379 रनों के पारी खेली. ये कमाल उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ किया. अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.
सुनील गावस्कर ने कही ये बात
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के द्वारा रणजी ट्रॉफी में खेली गई तिहरी शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा की अगर पृथ्वी शॉ 400 रन बनाने में कामयाब हो जाते तो काफी अच्छा होता. सुनील गावस्कर ने कहा,
‘पृथ्वी शॉ को यही करने की जरूरत थी. पृथ्वी शॉ अभी तक 60-70 रन बना रहे थे, लेकिन इतने रन तो कई सारे खिलाड़ी भी बना रहे थे. अगर आपको सेलेक्टर्स का ध्यान खींचना है, तो फिर बड़े शतक लगाने होंगे. पृथ्वी शॉ ने लगभग 400 रन बना दिए थे. अगर वो 400 प्लस स्कोर बनाते तो और भी ज्यादा अच्छा होता. पृथ्वी शॉ ने इतनी बड़ी पारी खेली है कि अब सेलेक्टर्स उन्हें जरूर मौका देंगे.’
पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड्स
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने धाकड़ प्रदर्शन के दम पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. पहले तो वो रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी करते हुए एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ा है. लिस्ट ए मैच में दोहरा शतक जड़ा है और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा है.
वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना तिहरा शतक जमाने के बाद कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं. पृथ्वी शॉ बी बी निंबालकर के बाद सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं अपने इस 379 रनों के तिहरे शतक के साथ पृथ्वी ने संजय मांजरेकर को भी पछाड़ दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी ने भारत के घरेलू टूर्नामेंट में अपना जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है और लंबे समय से अपने बेहतरीन फॉर्म के दम पर सबको प्रभावित किया है. हालांकि इसके बाद भी पृथ्वी को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा था. लेकिन अब हाल में पृथ्वी शॉ ने 379 रनों की पारी खेलते हुए हर किसी को प्रभावित करने का काम किया है और भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज में आखिरकार उन्हें भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बना ही दिया गया है.
Tags: पृथ्वी शॉ, सुनील गावस्कर,