सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिर से अपनी इन्ही सोशल एक्टिविटीज के कारण चर्चा में आए हैं। दरअसल उन्होंने महीने की शुरुआत में एक इंस्टग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट की थी। इस खूबसूरत लड़की नाम है, निधि तपाडिया (Nidhhi Tapadiaa)। पृथ्वी इन्हें अपनी कुछ फोटोज में टैग भी कर चुके हैं।
निधि तपाड़िया को कर रहे हैं डेट
मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और निधि तपाडिया (Nidhhi Tapadiaa) दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों कई जगहों पर साथ में घूमने भी जाते रहते हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो भी शेयर की हैं, जिनका फोटो क्रेडिट उन्होंने निधि तपाडिया (Nidhhi Tapadiaa) को टैग करके दिया है। उनके नाम के आगे पृथ्वी ने हार्ट शेप इमोजी भी लगाया है। इस पोस्ट को आप अपन इंस्टाग्राम अकांउट से देख सकते हैं।
कौन हैं निधि तपाड़िया
सोशल मीडिया के जरिए ये फोटो चर्चा का विषय बन गई। आपको बता दें कि निधि तपाडिया (Nidhhi Tapadiaa) एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं और काफी वायरल भी होती रहती हैं। इंस्ट्राग्राम पर निधि तपाडिया के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वी शॉ, निधि से पहले एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे थे। साल 2020 में दोनों के बीच अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां में थीं।
दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते थे। दोनों के पोस्ट को लाइक और कमेंट करने के अंदाज से ही उनकी नजदीकियों का पता लगता था। फिलहाल दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपनी फोटोज पर निधि को टैग करने से पृथ्वी का नाम निधि तपाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। पृथ्वी शॉ को आखिरी बार पृथ्वी शॉ को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
