IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने ख़ास अंदाज़ में मनाया जीत का जश्न, VIDEO हुआ वायरल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज यानी 27 अक्टूबर का दूसरा मैच भारत बनाम नीदरलैंड (India vs Nederlands) के बीच सिडनी में खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड टीम भारत के दिए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 123 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही साथ भारत 2 जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गया है।
वहीं इस मुकाबले में इंडिया की तरफ से सुर्यकुमार यादव को ताबडतोड़ अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा का मैच के बाद जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईए जानते है भारतीय टीम (Team India) ने कैसे मनाया जीत का शानदार जश्न अनोखे अंदाज में।
नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम (IND vs NED) की यह दूसरी जीत है। टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जश्न मनाया। रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, कप्तान ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से मिलकर उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें धन्यवाद कहा।
विराट कोहली भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते नजर आये। इस दौरान कोहली ने आसमान की ओर देखकर भगवान को शुक्रिया कहा। नीदरलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिली। टीम इंडिया के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/binu02476472/status/1585579664449318914?s=20&t=k5rCuSPwuhFLE4hAr29s3w
नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत हुआ मजबूत
भारत की टीम ग्रुप 2 में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ज़िम्बाब्वे, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के साथ शामिल है। आज भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर दो मैच में दो जीत के साथ पॉइंट टेबल (Points Table) में नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। टीम के अब 4 पॉइंट्स हो गये हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका 2 मैचों में एक जीत और एक नो-रिजल्ट की वजह से 3 पॉइंट्स के साथ नंबर दो पर काबिज है। नंबर तीन पर एक जीत और एक हार के साथ बांग्लादेश की टीम है।
ज़िम्बाब्वे की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रद्द हुए मैच की वजह से एक पॉइंट के साथ नंबर चार पर वहीं पाकिस्तान भारत से हार की वजह से नंबर पांच पर खड़ी हुई है। ग्रुप में आखरी पायदान पर नीदरलैंड्स की टीम है जो अभी तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 बेहद मजेदार होता जा रहा है।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, भारत बनाम नीदरलैंड,