IND vs NED : “मैं खुश नहीं हूं”, शानदार जीत के बाद भी इस वजह से खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, वजह जान कर हो जायेंगे हैरान

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना किया था। इस मैच के बाद टीम की भिड़ंत नीदरलैंड से हुई, जहां रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जीत अपने नाम दर्ज की।
वही इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का टारगेट सेट किया, जिसको विरोधी टीम हासिल करने में नाकामयाब हुई। परिणामस्वरूप भारत ने 56 रन से मुकाबला अपने नाम किया। लेकिन इस जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा खुश नज़र नहीं आये।
रोहित शर्मा जीत के बाद भी हुए निराश
27 अक्टूबर को भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का टारगेट नीदरलैंड को दिया, जिसको विरोधी टीम हासिल करने असफल हुई। वहीं इस जीत के बाद भी कप्तान हिटमैन निराश नजर आए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद कहा,
“पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मिली जीत काफ़ी ख़ास थी लेकिन जैसे ही हम सिडनी आए, हमने यह सोचना शुरू कर दिया कि अब इस टूर्नामेंट में आगे क्या करना है। आज के मैच में हम दो अंक हासिल करना चाहते थे। हालांकि नीदरलैंड्स ने इस टूर्नामेंट में काफ़ी बढ़िया खेल दिखा कर क्वालीफ़ाई किया। मैं और विराट चाहते थे कि थोड़ा टाइम लेकर अपने शॉट्स खेले जाएं। मैं अपनी पारी से उतना भी ख़ुश नहीं हूं। हालांकि रन बनाना हमेशा ही सुखद होता है। यह ज़रूरी है कि हमारा आत्मविश्वास बना रहे।”
ऐसा रहा मैच का हाल
टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में आज यानी 27 अक्टूबर का दूसरा मैच भारत बनाम नीदरलैंड (India vs Nederlands) के बीच सिडनी में खेला गया। दोनों टीमों का ये दूसरा मैच था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 123 रन ही बना सकी।
जिस वजह से भारतीय टीम ने 56 रनो से इस मैच को जीत लिया है। इस जीत के बाद इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह दूसरा लगातार जीत है। इस जीत के बाद भारतीय टीम के 4 अंक हो गए है, जिस वजह से सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, नीदरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड, रोहित शर्मा,