पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने टी20 फॉर्मेंट में दिया मौका लेकिन फिर भी हुई नाईंसाफी, रिकॉर्ड पर नहीं दिया बिल्कुल ध्यान

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लम्बे समय से अपने फॉर्म से सबको प्रभावित करने की कोशिश में लगे पड़े हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई प्रभावित हो रहा है, लेकिन इन सब के बाद भी भारतीय चयनकर्ता के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है और इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन अब आखिरकार उनका इंतजार रंग लाया और उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल ही गया.
बीसीसीआई द्वारा पुरानी चयन कमिटी के निलंबित होने के बाद अब बीसीसीआई की नई चयन कमिटी का निर्माण हो चुका है. बीसीसीआई की इस नई चयन कमिटी ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. इस स्क्वाड में भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को जगह दी गई है. लंबे समय का इंतजार और कड़ी मेहनत ने आखिरकार अपना रंग दिखा ही दिया.
लंबे समय बाद होगी वापसी
भारतीय युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की बात करें तो लम्बे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे की कब जाकर इन्हें भारतीय टीम में मौका मिलेगा. आखिरी बार इनके द्वारा मैच साल 2021 जुलाई के महीने में खेला गया था. उसके बाद से ये अब तक भारतीय नेशनल टीम के बाहर बने हुए हैं. लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ का कमाल और उनका जबरदस्त प्रदर्शन जारी है.
उनके द्वारा सय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने मिला, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे और उनमें उनके बल्ले से 332 रन निकले थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.42 का रहा. इसके बाद पृथ्वी शॉ का जलवा विजय हजारे ट्रॉफी में भी देखने मिला था वहीं अब हाल में खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में भी पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया है. इस टूर्नामेंट में इस साल इनके द्वारा 539 रन निकले हैं और इसी के साथ वो सीजन में सबसे अधिक रन अपने नाम करने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं.
डेब्यू मैच में किया था कमाल
पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू साल 2018 में खेला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने अपना जलवा बिखेरा था. डेब्यू मैच में ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली थी. इस मैच में उनके द्वारा 134 रनों की पारी खेली गई थी.
शुरुवाती दौर में पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के फिक्स्ड खिलाड़ी थे जो अमूमन हर टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग करते नजर आते हैं. वहीं अब करीबन डेढ़ साल के बाद उनके हाथ दुबारा वापसी करने का मौका मिला है, जिसमें बेशक उनकी कोशिश खुद को साबित करने की और सबको प्रभावित करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने की होगी ताकि आग चल कर उन्हें दुबारा टीम से निकाला न जाए.
इन दो से मिलेगी चुनौती
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ के साथ साथ इस टी20 स्क्वाड में भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और ईशान किशन भी मौजूद हैं. अब ऐसे में इस सीरीज में पृथ्वी शॉ को सबसे बड़ी चुनौती इन दोनो खिलाड़ियों से होगी.
ओपनर के तौर पर तो शुभमन गिल और ईशान किशन ने अपनी जगह पक्की ही कर रखी है ऐसे में अगर पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है तो उसे हाथ से गवाए बिना मौके पर चौका मारने का काम पृथ्वी शॉ को करना होगा ताकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौका मिल सके.
Tags: पृथ्वी शॉ, बीसीसीआई,