विराट कोहली को आखिर क्यों बैक कर रही हैं भारतीय मैनेजमेंट टीम, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने खोला सबसे बड़े राज़ से पर्दा

By Twinkle Chaturvedi On July 27th, 2022
विराट कोहली को आखिर क्यों बैक कर रही हैं भारतीय मैनेजमेंट टीम, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने खोला सबसे बड़े राज़ से पर्दा

विराट कोहलीः भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में भी उन्हें अच्छी शुरूआत मिल रही थी, लेकिन वो पारी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद से अभी छुट्टी में हैं। विराट का फॉर्म फैंस के लिए चिंता का कारण बन गई हैं, फैंस विराट को फिर से विराट रूप में देखने के लिए बेताब बैठे हैं। विराट कितने बड़े खिलाड़ी हैं यह हम सब जानते हैं, और उनका यह ओहदा टीम में उनकी जगह बनाए रखा हुआ हैं।

विराट जल्द ही फॉर्म में वापसी करते दिखाई दे सकते हैं। भारतीय कोट राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के ऊपर यह सवाल उठाए जाते रहे हैं कि आखिर क्यों विराट को बैक किया जा रहा हैं। इसी सवाल का जवाब पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA)  ने दिया। आइए उनका जवाब हम आपको बताते हैं-

पुराने विराट कोहली को जल्द देखेंगे- प्रज्ञान ओझा

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) लगातार शामिल हो रहे दौरों में अपना शानदार दिखा पाने में नाकामयाब हो रहे हैं और हम सबको इस बात की चिंता इसलिए भी सबसे ज्यादा हो रही हैं, क्योंकि कोहली को लेकर हम सबकी उम्मीद काफी ज्यादा हैं। वह जल्द ही शानदार खेल दिखाते नजर आ सकते हैं। विराट को भारतीय टीम बैक करती नजर आ रही हैं। विराट को बैक करने का कारण पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA) ने हाल ही में अपने ग्लांस चैट शो, द अल्टरनेट व्यू पर जेमी ऑल्टर से बात करते हुए कहा

” जब आप विराट कोहली की बात करते हैं तो आपको उन चीजों को समझना होगा जो उन्होंने हासिल की हैं… लगभग 10 वर्षों की अवधि में उन 70 शतकों को प्राप्त करना उत्कृष्ट है। अन्य खिलाड़ी कौन हैं जिन्होंने ऐसा किया है? ज्यादा नहीं। यही कारण है कि रोहित [शर्मा], राहुल भाई [द्रविड़] और टीम उनका समर्थन कर रही है।”

” वे जानते हैं कि अगर उन्हें वह एक दस्तक मिलती है, तो चीजें बदल जाएंगी और अचानक आप पुराने विराट कोहली को देखेंगे और जब आपकी टीम में वह विराट कोहली हो और आप टी20 विश्व कप और फिर 50 ओवर के विश्व कप के लिए जा रहे हों, तो कोई भी टीम उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ समय की बात है।”

विराट मानसिक रूप से फंसे हुए हैं- प्रज्ञान ओझा

विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, विराट ने भारत की कप्तानी अपने वर्क लोड को कम करने के लिए ली थी, ताकि वो पूरा ध्यान अपने खेल को दे सकें। विराट कोहली ने अपनी लास्ट सेंचुरी साल 2019 में लगाई थी। तब से सभी उनके अगले शतकीय पारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रज्ञान ओझा ने आगे बात करते हुए बताया कि विराट कहीं मानसिक रूप से फंसे हुए हैं-

“ देखिए, क्रिकेट के साथ, यह गणित के बारे में नहीं है कि दो और दो चार होते हैं। आप विफल होंगे। यही खेल की खूबसूरती है। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की। उनकी रूपांतरण दर जबरदस्त रही हैं। जब आप विराट की बल्लेबाजी को देखते हैं, तो यह कौशल के बारे में नहीं है या वह इसे अच्छी तरह से समय नहीं दे रहा है या उसकी फिटनेस पर असर पड़ा है।”

” वह बस वहीं है, और मैं अपने काम की नैतिकता और अनुशासन के साथ दूसरों से बेहतर सोचता हूं। केवल एक चीज यह है कि शायद मानसिक रूप से वह कहीं न कहीं फंस गया है। शायद इसीलिए वह नियमित रूप से ब्रेक ले रहे हैं।”

Tags: प्रज्ञान ओझा, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली,