टी-20 विश्व कप से पहले रिकी पोटिंग ने भारतीय टीम को दी सबसे बड़ी सलाह, बताया ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे चुनेंगे

By Twinkle Chaturvedi On July 21st, 2022
टी-20 विश्व कप से पहले रिकी पोटिंग ने भारतीय टीम को दी सबसे बड़ी सलाह, बताया ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे चुनेंगे विकेटकीपर

ऋषभ पंतः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त लगातार कई अंतराष्ट्रीय सीरीजों में नजर आ रही हैं, इन सीरीजों के जरिए भारतीय टीम आगामी टी-20 विश्व कप के लिए एक स्थाई प्लेइंग 11 तलाश कर रही हैं। भारतीय टीम में इस वक्त प्रतियोगिता काफी ज्यादा हैं, एक जगह के कई दावेदार सामने आकर शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ रही हैं। भारत का पिछला विश्व कप काफी ज्यादा खराब गया था।

ऐसे में भारतीय टीम इस विश्व कप में पूरी तैयारियों के साथ उतरकर जीतना चाहती हैं। आस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग (RICKY PONTING) ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम को एक सलाह दी हैं। आइए आपको बताते हैं कि पोटिंग ने क्या कहा हैं-

रिकी पोटिंग ने ऋषभ और कार्तिक को विश्व कप में शामिल करने की बात कही

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में इस वक्त तीनों फॉर्मट में ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  विकेटकीपिंग करते हुए नजर आते हैं, लेकिन पंत का कुछ समय से वाइट बॉल में फॉर्म ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में पंत ने अपना फॉर्म वापस ला लिया हैं। रिकी पोटिंग (RICKY PONTING) जो आईपीएल लीग के दौरान भारतीय खिलाड़ियो के साथ काफी समय बिताते हुए नजर आते हैं।

पोटिंग ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में रखने की बड़ी सलाह दी हैं। पोटिंग ने आईसीसी रिव्यू के दौरान कहा हैं-

“हमने देखा है कि ऋषभ पंत 50 ओवर के क्रिकेट में क्या करने में सक्षम है और मुझे पता है कि वह टी 20 खेल में क्या करने में सक्षम है। दिनेश कार्तिक ने अभी हाल ही में अपना सर्वश्रेष्ठ आईपीएल किया है … और मैं उन दोनों लोगों को अपनी टीम में रखने के लिए हर संभव तरीका खोजने की कोशिश कर रहा हूं। ऋषभ को बल्लेबाजी करने के लिए, उस तीन-चार-पांच रेंज में, और दिनेश और शायद हार्दिक पांड्या हैं।”

मैं ऋषभ पंत को आगे रखूंगा- रिकी पोटिंग

भारतीय टीम में प्रतियोगित काफी हैं जो इस वक्त एक सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य हैं। जो भी खिलाड़ी आता हैं वह मौके पर चौका मारकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाता हैं। रिकी पोटिंग ने भी आगे बात करते हुए भारतीय टीम की प्रतियोगिता के बारे में ही बात की। पोटिंग ने आगे कहा-

“जाहिर है कि इसका मतलब है कि ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर, कोई ऐसा व्यक्ति चूक सकता है और मुझे नहीं लगता कि सूर्या अपनी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चूकेंगे। लेकिन जब आपके पास इतनी प्रतिभा हो तो भारतीय टीम को चुनना हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन मैं पंत और कार्तिक को ईशान किशन से पहले रखूंगा।”

Tags: ऋषभ पंत, टी-20 विश्व कप, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रिकी पोंटिग,